Muzaffarpur 16 February : SKJ Law College मुज. में दिनांक 16-02-2026 को 12:30 बजे दिन में “बाल विवाह मुक्त भारत ” के लिए चल रहे सौ दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के विधिक सहायता सेवा सेल सह एन. एस. एस. इकाई और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वाधान में एक रैली का आयोजन किया गया l
SKJ Law College में जागरूकता रैली
इस रैली का उद्घाटन डालसा मुज. के सचिव श्रीमती जयश्री कुमारी, महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार एवं प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी के द्वारा किया गया l
इस “बाल विवाह मुक्त भारत “रैली का नेतृत्व महाविद्यालय के विधिक सहायता सेवा सेल के संयोजक डॉ. रविरंजन राय, एन. एस. एस. इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी एवं प्रो. ए. के. पाण्डेय, प्रो. रूपा झा के द्वारा की गई, तथा अन्य संकाय कर्मी द्वारा रैली को सफल संचालन में महत्वपूर्ण निभाया गया,जो महाविद्यालय परिसर से आरम्भ होकर रामदयालु नगर, आर. डी. एस. कॉलेज द्वार चौक होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में आकार समाप्त हुआ l

इस रैली में में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र -छात्राएँतथा कर्मचारी उपस्थित रहे, और वे सब भिन्न भिन्न स्लोगन जैसे “बाल विवाह एक अपराध है “, बाल विवाह बंद हो, हम सबका एक सपना है बाल विवाह मुक्त भारत हो, का नारे लगाते हुए बाल विवाह उन्मूलन हेतु जागरूकता फैलाया गया l

इसतरह के जागरूकता रैली से समाज में बाल विवाह उन्मूलन के प्रति सामूहिक संकल्प को मजबूती मिलेगा और विधिक दायित्व के मूल्यों को स्थापित करने में मदद मिलेगी, उक्त बाते जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती जयश्री कुमारी ने रैली के उद्घाटन करते हुए कही l
MSKB College में एनएसएस द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान, महाशिवरात्रि पर छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ https://t.co/2WCgnynwCJ @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/IpNJlz6aNg
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 15, 2026
रैली के समाप्ति के पश्चात् सभी छात्र एवं छात्राओ ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया l
इससे पूर्व महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं द्वारा सुबह 9 बजे बाल विवाह उन्मूलन पर विभिन्न नुक्कड़ -नाट्य का मंचन किया गया, जिसमे अभिनय चौधरी, प्रत्युश, आशी तिवारी, शुभराज, हर्षराज सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपने अभिनय से लोगो का मन मोह लिया l

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।