Headlines

SKJ Law College में स्व. हेमंत शाही के 34वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा

SKJ Law College स्व. हेमंत शाही शहादत दिवस SKJ Law College स्व. हेमंत शाही शहादत दिवस
Advertisements

Muzaffarpur 30 March : मुजफ्फरपुर के SKJ Law College में स्वर्गीय हेमंत शाही के 34वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। विधायक रंजन कुमार व पंकज मिश्रा सहित गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में 22 यूनिट रक्तदान किया गया।

SKJ Law College स्व. हेमंत शाही शहादत दिवस

आज दिनांक 30 मार्च 2026 को SKJ Law College, मुजफ्फरपुर परिसर में स्वर्गीय हेमंत शाही के 34वें शहादत दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

SKJ Law College स्व. हेमंत शाही शहादत दिवस
SKJ Law College स्व. हेमंत शाही शहादत दिवस

कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर नगर विधायक श्री रंजन कुमार, रूनी सैदपुर विधायक श्री पंकज कुमार मिश्रा, महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी, हेमंत शाही विचार मंच के अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार सिंह, सचिव प्रो. ब्रजमोहन आज़ाद सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए मुजफ्फरपुर नगर विधायक श्री रंजन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. हेमंत शाही उनके राजनीतिक गुरु थे और उनके सानिध्य में ही उन्होंने जनसेवा की प्रेरणा प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शाही जी की लोकप्रियता वैशाली ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में उनके उदार हृदय, सेवा भाव व समर्पण के कारण थी।

SKJ Law College स्व. हेमंत शाही शहादत दिवस
SKJ Law College स्व. हेमंत शाही शहादत दिवस

रूनी सैदपुर विधायक श्री पंकज कुमार मिश्रा ने स्व. हेमंत शाही को गरीबों का सच्चा मसीहा बताते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली, तत्परता एवं जनसमस्याओं के समाधान के प्रति समर्पण आज के जनप्रतिनिधियों के लिए अनुकरणीय है।महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार ने स्व. हेमंत शाही के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे समाजवादी विचारधारा के सशक्त प्रतिनिधि, धरतीपुत्र एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने अल्पकालीन जीवन में जनसेवा, सामाजिक न्याय और जनहित के कार्यों के माध्यम से अमिट छाप छोड़ी।

SKJ Law College स्व. हेमंत शाही शहादत दिवस
SKJ Law College स्व. हेमंत शाही शहादत दिवस

प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व. हेमंत शाही ने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में बिहार के विकास एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर स्थित सेमिनार हॉल में एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन दोनों विधायकों द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर सदर अस्पताल की टीम के द्वारा रक्तदान लिया गया जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 22 यूनिट रक्तदान किया।

SKJ Law College

हेमंत शाही विचार मंच के अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार सिंह ने उन्हें जन-जन के नेता एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में याद किया, वहीं सचिव प्रो. ब्रजमोहन आज़ाद ने उनके साथ बिताए गए क्षणों को स्मरण करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन एवं सामाजिक योगदान को विस्तार से रखा।

इस अवसर पर श्री भृगु बाबू, डॉ. एस. पी. चौधरी, प्रो. आशुतोष कुमार, प्रो. आर. ए. सहाय, प्रो. बी. एम. दीक्षित, डॉ. मधु कुमारी, डॉ. अर्चना अनुपम, श्री विवेक कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं शहर से आए गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रत्नेश कुमार द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एस. पी. चौधरी ने प्रस्तुत किया।
स्व. हेमंत शाही का जीवन त्याग, संघर्ष, सामाजिक न्याय एवं जनसेवा की अद्वितीय मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

https://youtube.com/shorts/WM9zNPRg6YI