Muzaffarpur 12 April : SKJ Law College, मुजफ्फरपुर में प्रथम एल.पी. शाही स्मारक राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सोनी श्रीवास्तव की मौजूदगी में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया ने विजेता ट्रॉफी जीती, जबकि कलिंगा यूनिवर्सिटी उपविजेता रही।
SKJ Law College राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का भव्य समापन
आज दिनांक 12-04-2026 को 03:00 बजे दिन में पिछले दिन से चल रहे प्रथम एल० पी० शाही स्मारक रास्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह का आयोजन हुआ ।

इस समापन समारोह का आरम्भ मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती सोनी श्रीवास्तव, पटना उच्च न्यालय पटना के द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया । इस मौके पर पटना उच्च न्यायालय के माननीय सेवानिवृत न्यायमूर्ति श्रीमती नीलू अग्रवाल, पूर्व न्यायाधीश माननीय श्री समरेन्द्र प्रताप सिंह, बी० एच० यू० के विधि विभाग के डीन प्रो० (डॉ०) जयप्रकाश राय, प्रो० (डॉ०) केशरीनंदन शर्मा, विश्वविद्यालय के विधि अधिकारी डॉ० मयंक कपिला, महाविद्यालय अध्यक्ष श्री एस० के० मिश्रा, सचिव डॉ० उज्जवला मिश्रा, निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ० के० के० एन० तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे ।

इस समापन समारोह में महाविद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागतगान किया गया । महाविद्यालय के सचिव डॉ० उज्जवला मिश्रा ने स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि महाविद्यालय द्वारा संचालित प्रथम एल० पी० शाही स्मारक रास्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता केवल एक प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि यह क़ानूनी बरिकीयो को समझने और न्याय के प्रति समर्पण का प्रशिक्षण है ।

इसके पहचात महाविद्यालय के अध्यक्ष, सचिव एवं निदेशक के द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों को प्रतिक चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पौधा द्वारा सम्मानित किया गया । साथ ही सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में स्थापित अप्पन विद्यालय के दो छात्रों को जो मैट्रिक परीक्षा में अब्बल अंको के उतीर्ण होने पर महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सी० एस० आर० के तहत पांच-पांच हजार रूपये से चेक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया ।


मुख्य अतिथि पटना उच्च न्यायलय के न्यायधीश श्रीमती सोनी श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में मूट कोर्ट प्रतियोगिता से महत्त्व और उपयोगिता पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीमो के सदस्य का प्रदर्शन सराहनीय रहा और अंतिम चरण में भाग लेने वाले दोनों टीमो के प्रतियोगियो के सम्बन्ध में कहा कि इनका प्रदर्शन व्यवसायिक एवं अनुभवी अधिवक्तायो से भी बेहतर रहा । वे अपने तथ्यों को जिस तरह से रखा एवं प्रश्नों का उत्तर दिया जिसके लिए वे सब प्रशंसा के पात्र है ।

विशिष्ट अतिथि पूर्व न्यायधीश श्रीमती नीलू अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मूट कोर्ट में जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरी टीम – (शोधकर्ता और अधिवक्ता) के सामंजस्य की जीत होती है । छात्र सीमित समय में शोध पूरा करने और दबाब में बेहतर काम करने का कौशल सीखते है ।

महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री एस० के० मिश्रा ने कहा कि इस तरह की मूट कोर्ट प्रतियोगिता यूवा पीढ़ी को उनके सामाजिक और नैतिक मूल्यों से जोड़ता है तथा विधि के क्षेत्र में नैतिकता और सेवाभाव को बढ़ावा देती है एवं महाविद्यालय प्रबंधन रास्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है ।
SKJ Law College Muzaffarpur में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता शुरू, राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया उद्घाटन https://t.co/9HoIAObHha#Muzaffarpur #news @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/BwRow9GA5l
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 11, 2026
इसके पश्चात् मूट कोर्ट प्रतियोगिताओ के विजेताओ की घोषणा की गई :-
- विजेता टीम – दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्विधायालय गया, बिहार ।
- उप-विजेता – कलिंगा यूनिवर्सिटी, उड़ीसा ।
- सर्वोच्च मेमोरियल एवार्ड – टीम 08 (जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली) ।
- प्रथम स्पीकर एवार्ड – ख़ुशी कुमारी टीम न० 04 (जी० न० यू० सासाराम, बिहार) ।
- प्रथम रिसर्च एवार्ड – जायज अमीन टीम न० 07 (ए० एम० यू० अलीगढ, यू० पी०) ।
इस समापन समारोह में महाविद्यालय के वरीय शिक्षक प्रो० बी० एम० आजाद, प्रशासक डॉ० रत्नेश कुमार, प्रो० आशुतोष कुमार, डॉ० एस० पी० चौधरी, प्रो० पंकज कुमार, प्रो० आर० ए० सहाय, मूट कोर्ट संचालन समिति के सदस्य डॉ० नेहा भारती, प्रो० देवाशीष, प्रो० साक्षी, प्रो० सौम्या एवं श्री उज्जवल कुमार, श्री विवेक कुमार सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राये उपस्थित रहे ।
उद्घाटन कार्यक्रम में मंच संचालन विधि की छात्रा तेजस्वनी एवं शाम्भवी तथा महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।