www.goltoo.in

बिहार के शिक्षाविद् प्रो. मनेंद्र कुमार के हिंदी उपन्यास ‘फ़र्श से अर्श तक’ को मिला Author Inkwell Award

April 9, 2026 | by Goltoo

goltoo+ (9)12 (1)

Dehradun 9 April : बिहार के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. मनेंद्र कुमार के हिंदी उपन्यास ‘फ़र्श से अर्श तक’ का चयन प्रतिष्ठित Author Inkwell Award के लिए हुआ है। 17 मई 2026 को देहरादून में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

प्रो. मनेंद्र कुमार को Author Inkwell Award

बिहार के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. मनेंद्र कुमार को उनके हिंदी उपन्यास “ फ़र्श से अर्श तक “ का चयन प्रतिष्ठित “ Author Inkwell Award” के लिए किया गया है । यह सम्मान द बुक चैनल द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रचनाकारों को प्रदान किया जाता है । निर्णायक मंडल ने प्रो. कुमार के उपन्यास में गहन शोध , प्रभावशाली अभिव्यक्ति और समकालीन साहित्य में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को विशेष रूप से सराहा है ।

प्रो. मनेंद्र कुमार को Author Inkwell Award
प्रो. मनेंद्र कुमार को Author Inkwell Award

इस सम्मान के अंतर्गत आयोजित पुरस्कार समारोह का आयोजन 17 मई 2026 को देहरादून में किया जाएगा , जिसमें देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार , आलोचक एवं विद्वान उपस्थित रहेंगे ।

यह उपलब्धि प्रो. कुमार के साथ -साथ शिक्षा जगत से जुड़े अन्य लोगों के लिए भी गौरव की बात है क्योंकि प्रो. कुमार जन्तु विज्ञान के प्रतिष्ठित शिक्षक एवं वैज्ञानिक तो हैं ही , अब साहित्य जगत में भी अपनी पहचान बना रहे हैं । निःसंदेह प्रो. कुमार में उच्च सृजनात्मक प्रतिभा है तभी वे विज्ञान के साथ- साथ अब साहित्य में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं ।

उनकी यह सफलता नवोदित लेखकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और साहित्य के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता के सृजन को प्रोत्साहित करेगी ।

RELATED POSTS

View all

view all