Headlines

SKJ Law College में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 65वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई

SKJ Law College में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि SKJ Law College में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि
Advertisements

Muzaffarpur 31 January : SKJ Law College, मुजफ्फरपुर में आधुनिक बिहार के निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 65वीं पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, माल्यार्पण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

SKJ Law College में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि

आज दिनांक 31-01-2026 को 11:30 बजे SKJ Law College मुज. में आधुनिक बिहार के निर्माता महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार केसरी और स्वतंत्रता के बाद बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह कि 65 वी पुण्यतिथि मनाई गई l

SKJ Law College में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि
SKJ Law College में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि

कार्यक्रम का आरम्भ महाविद्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ l इसके पश्चात् महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में एक संगोष्ठी का आरम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमे महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी, वरीय शिक्षक प्रो. बी. एम. आज़ाद, डॉ. एस. पी. चौधरी, डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार, प्रो. आशुतोष कुमार, प्रो. आर. ऐ. सहाय इत्यादि उपस्थित रहे l

SKJ Law College में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि
SKJ Law College में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि

कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि श्रीकृष्ण बाबू स्वतंत्रता के पूर्व से ही बिहार के विकास कि योजनाओं को ध्यान में रखकर ही स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया l जब देश आजाद हुआ तो बिहार के मुख्यमंत्री बने, उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता से प्रभावित होकर पंडित नेहरू उनसे राजनीतिक सलाह लेते थे l

इसके पूर्व कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी ने श्रीबाबू कि जीवनी और कृतित्व पर प्रकाश डाला l प्रो. बी. एम. आजाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्रीकृष्ण सिंह सच्चे अर्थो में आधुनिक बिहार के निर्माता थे, उनके नेतृत्व में बिहार का विकास सर्वोच्च शिखर पर था l

महाविद्यालय के एन. एस. एस. इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी ने कहा कि श्रीबाबू अपने मुख्यमंत्रित्व काल में बिहार कि सामाजिक, आर्थिक, एवं शैक्षणिक विकास हेतु अनेक योजनाओं को क्रियान्वित किया l हम सभी को उनके पदचिन्हो पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी l डॉ. रत्नेश कुमार ने कहा कि वे सच्चे अर्थो में गांधीवादी थे, वे दूरदर्शी और योजनाओं को जमीन पर उतरने पर विश्वास करते थे l

इसके अलावा अन्य वक्ताओ में महाविद्यालय के शिक्षकों में से प्रो. आशुतोष कुमार, डॉ. रविरंजन राय, डॉ. अर्चना अनुपम, प्रो. मधु कुमारी, श्री उज्जवल कुमार इत्यादि थे l

इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि देने वालो में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, कर्मचारीगण, तथा सभी छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे l

SKJ Law College
SKJ Law College

इसके पूर्व महाविद्यालय में 10 बजे एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसका शीर्षक था ” बिहार :-इसका गौरवपूर्ण अतीत, परिवर्तनीय वर्तमान और उज्जवल भविष्य “l जिसमें महाविद्यालय के सभी वर्गो के विद्यार्थी भाग लिया l
मंच संचालन डॉ. पंकज कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. आर. ए. सहाय के द्वारा किया गया l