Headlines

Sonali Phogat Death Case : कर्लीज रेस्टोरेंट का मालिक एडविन न्यून्स नहीं, नया खुलासा

SKJ Law College
Advertisements

कर्लीज रेस्टोरेंट से गिरफ्तार एडविन न्यून्स के बारे में खुलासा हुआ है कि रेस्टोरेंट का मालिक एडविन न्यून्स नहीं है. इसी कर्लीज रेस्टोरेंट में फोगाट और दो अन्य लोगों के साथ अंतिम बार देखा गया था.

Sonali Phogat Death Case : सोनाली फोगाट हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. रविवार को गोवा से एक नया खुलासा हुआ है सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में. कर्लीज रेस्टोरेंट से गिरफ्तार एडविन न्यून्स के बारे में खुलासा हुआ है कि रेस्टोरेंट का मालिक एडविन न्यून्स नहीं है. इसी कर्लीज रेस्टोरेंट में फोगाट और दो अन्य लोगों के साथ अंतिम बार देखा गया था.

SKJ Law College

गौरतलब है कि सोनाली फोगाट हत्याकांड में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है .जिसमें उनके दो सहायक के अलावा कर कर्लीज रेस्टोरेंट के मालिक न्यून्स, दो ड्रग पेडलर तथा दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया. अब तक कुछ 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एडविन न्यून्स जिन्हें कर्लीज रेस्टोरेंट का मालिक बताया गया था, के वकील कमलाकांत ने न्यायालय में बताया कि समुद्र के किनारे कर्लीज रेस्टोरेंट का मालिक न्यून्स नहीं है.

सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. जैसा कि हम सभी जानते हैं सोनाली फोगट हत्याकांड में अभी तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. उनमें सोनाली फोगाट के 2 सहायक सुधीर और सुखविंदर सिंह के अलावा ड्रग पेडलर गांवकर और मांडरकर के अलावा कर्लीज रेस्टोरेंट के मालिक न्यून्स. सोनाली फोगाट सोनाली के सहायकों पर हत्या का आरोप है और आने वाले दिनों में और भी कई खुलासे होंगे.

#sonaliphogat #sonaliphogatdeathcase #sonaliphogatmurder