Muzaffarpur 30 December : श्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा लोहार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित आज दिनांक 30 दिसंबर 2022 को लोहार कल्याण समिति बिहार के प्रदेश अध्यक्ष का NH 28 कच्ची पक्की स्थित कार्यालय पर चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से श्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा जी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव के बाद पर्यवेक्षक श्री राजाराम ठाकुर एवं निर्वाचन पदाधिकारी श्री राधे श्याम ठाकुर जी का हस्ताक्षर युक्त निर्वाचन प्रमाण पत्र श्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा जी को दिया गया।

Muzaffarpur Nagar Nigam : मेयर में श्रीमती निर्मला साहू की जीत, उपमेयर में मोनालिसा की जीत – GoltooNews https://t.co/3In77jnFUw #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 30, 2022
आज के चुनाव में बिहार के 38 जिलों से जिलाध्यक्ष, जिला सचिव एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिनमें प्रमुख थे सुजीत कुमार शर्मा उर्फ बुलेट शर्मा, युगल किशोर ठाकुर, राम गणेश ठाकुर, सनोज शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, डोमन शर्मा, अवधेश शर्मा, श्री राम शर्मा, सुदर्शन प्रसाद शर्मा, सत्येंद्र कुमार शर्मा, शंभू शर्मा, भगवान शर्मा, दीपक शर्मा,उमेश चंद्र, हर हिमांशु, उमेश शर्मा, शिव प्रसाद शर्मा, रणविजय कुमार शर्मा, चिंटू कुमार, अरविंद कुमार उपस्थित हुए।
#Loharsamaj #Muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।