Muzaffarpur 24 November : अतिथि प्राध्यापकों के सुरक्षित भविष्य को लेकर होगी सरकार के स्तर पर वार्ता:-जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललन सिंह।
*अतिथि प्राध्यापकों के सेवा नियमितीकरण की मांग सही
*यूजीसी के मापदंडों पर हुई है इनकी नियुक्ति
*गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका

सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के नेतृत्व में महिला अतिथि प्राध्यापकों ने दरियापुर कफेन स्थित आभा टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में आयोजित एक कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललन सिंह से मुलाकात कर प्रतिवेदन सौंपा। अतिथि प्राध्यापकों ने कहा कि वे लगातार तीन वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल कायम करते हुए बिहार में उच्च शिक्षा को गति प्रदान कर रहे हैं। उन्हें कब तक अतिथि बनाकर रखा जाएगा? कभी-कभी उन्हें मानसिक वेदना के दौर से गुजरना पड़ता है। उनकी सेवा का नियमितीकरण जल्द से जल्द हो। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय एवं स्नातकोत्तर विभाग में शिक्षण एवं वीक्षण कार्य के अतिरिक्त सभी प्रकार की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन कर रहे हैं। अतः उनकी सेवा का नियमितीकरण जल्द से जल्द हो अन्यथा वे बाध्य होकर धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।

जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनकी बातों को सुनते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी सेवा नियमितीकरण की मांग सही है। उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर सरकार के स्तर पर वार्ता की जाएगी।
बिहार की राजधानी पटना में बड़ी लूट से हड़कंप, बेखौफ अपराधियों ने ने लुटा करोड़ों का सोना – GoltooNews https://t.co/MIhqCp8n8x #biharnews
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 24, 2022
मौके पर अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर, डॉ मीनाक्षी कुमारी, डॉ स्मिता, डॉ सरिता, डॉ पल्लवी, डॉ सुप्रिता शालिनी, डॉ दीपमाला, डॉ ममता कुमारी, डॉ प्रिया, डॉ सुजाता कुमारी, डॉ रवि भूषण सिंह, डॉ विपिन कुमार, डॉ बिरजू कुमार सिंह, डॉ रंजीत कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ मयंक, डॉ इम्तियाज, डॉ महेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ अविनाश कुमार, डॉ राजेश कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में अतिथि प्राध्यापक मौजूद थे।
#lalansingh #muzaffarpur #news

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।