Muzaffarpur 27 September : Tirhut College of Physical Education के संयुक्त सचिव मनीष कुमार के मार्गदर्शन और प्राचार्य डॉ. शक्तिवान सिंह की उपस्थिति में तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में अंतर महाविद्यालय चयन प्रतियोगिता बैडमिंटन टूर्नामेंट के साथ शुरू हुई। इस आयोजन में कुल 11 छात्रों ने भाग लिया।
Tirhut College of Physical Education Badminton


बालक वर्ग में पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें सत्यम कुमार विजेता बने। अन्य चयनित खिलाड़ियों में निखिल कुमार, विवेकानंद, रंजय कुमार और अभिषेक गणेश शामिल थे। बालिका वर्ग में खुशबू कुमारी ने जीत हासिल की और आगामी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं।
Ravi Mehta Memorial Football अमित 11 फुटबॉल क्लब विजयी https://t.co/PvcZr8e7kf pic.twitter.com/VtqZCYaRps
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 26, 2024
कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर अखिलेश कुमार ने किया, जबकि प्रोफेसर दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रोफेसर रंजन कुमार और राहुल कुमार निर्णायक की भूमिका में थे। इस अवसर पर प्रोफेसर ओंकेश्वर कुमार, संजय कुमार, अजिताभ, ऋतुराज, विनय कुमार, अभिषेक सोनू, अजय कुमार यादव, संजीत कुमार, ऋषि कुमार, रवि कुमार, विजय मल्लिक और मीना देवी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।