Headlines

Tirhut College of Physical Education में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Tirhut College of Physical Education Tirhut College of Physical Education
Advertisements

Muzaffarpur 21 June : आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Tirhut College of Physical Education की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं माई भारत के संयुक्त तत्वावधान में रवि नन्दन सहाय इंडोर स्टेडियम परिसर में योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

Tirhut College of Physical Education

इस अवसर पर महाविद्यालय के 100 से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग सत्र का निर्देशन प्रो. ओमकेश्वर कुमार ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को योग शिक्षा देते हुए व्यावहारिक रूप से अभ्यास करवाया।

Tirhut College of Physical Education
Tirhut College of Physical Education
Tirhut College of Physical Education
Tirhut College of Physical Education

Tirhut College of Physical Education में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के सं सचिव श्री मनीष कुमार, नेहरू युवा केंद्र संगठन की जिला युवा अधिकारी सुश्री रश्मि सिंह, डीपीओ आईसीडीएस ममता वर्मा तथा सीडीपीओ मुशहरी सदर श्री संजीव कुमार उपस्थित रहे। इन सभी का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शक्तिवान सिंह द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सहायक प्राध्यापक श्री रंजन कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में प्रो. दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव, विनय कुमार, संजय कुमार, अजिताभ, एवं ऋतुराज सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों का सक्रिय सहयोग रहा।

समापन अवसर पर सभी अतिथियों को महाविद्यालय के सं सचिव श्री मनीष कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन ने छात्रों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ “स्वस्थ युवा, सशक्त भारत” की संकल्पना को भी सुदृढ़ किया।

You may also like to read..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *