Headlines

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा, डॉ अंबेडकर सामाजिक समरसता के शिल्पकार हैं- कुलपति

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 6 December : अंबेडकर जयंती आयोजन समिति बिहार विश्वविद्यालय के तत्वावधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर स्मृति सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित अंबेडकर पार्क में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ हनुमान पांडे ने कहा कि अंबेडकर के अनुसार आदर्श समाज वह होता है जो गतिशील और परिवर्तनशील हो। डॉ अंबेडकर के समानता और एकरूपता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि समानता तब है जब सभी के साथ उनके मतभेदों के बावजूद समान व्यवहार किया जाए।

SKJ Law College
डॉ अंबेडकर सामाजिक समरसता के शिल्पकार हैं- कुलपति

एकरूपता तब है जब हर कोई समान हो। समाज को समरसता के सूत्र में पिरो कर उसे संगठित और सशक्त बनाने वाले महानायक में एक हैं-डॉ अंबेडकर। डॉ अंबेडकर ने सिर्फ भारत के संविधान की रचना में ही प्रमुख भूमिका नहीं निभाई बल्कि उन्होंने अपनी विद्वता की छाप सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र पर डाला। समरसता के सूत्रधार के रूप में बाबा साहब जन-जन में हमेशा पूजे जाएंगे।

SKJ Law College
SKJ Law College


मुख्य वक्ता डॉ अनिल कुमार ओझा ने डॉ अंबेडकर के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा इतिहास में ऐसे व्यक्तित्व विरले ही पैदा होते हैं। उनके संपूर्ण व्यक्तित्व से सीख लेने की जरूरत है।
*अंबेडकर के जीवन पर स्तुति पाठ कवि श्री राम उचित पासवान द्वारा प्रस्तुत किया गया।
*डॉ अंबेडकर कल्याण मंच के महासचिव श्री उमा पासवान एवं जिला अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अंबेडकर चेयर की स्थापना की मांग की।


अन्य वक्ताओं में प्रॉक्टर डॉ अजीत कुमार, वित्त सलाहकार डॉ जे पी एन सिन्हा, कुलसचिव डॉ आरके ठाकुर, सीसीडीसी डॉ अमिता शर्मा, छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ अभय कुमार, डॉ वीरेंद्र चौधरी,डॉ विपिन कुमार राय, डॉ सुबोध कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ हरिशंकर भारती, डॉ धनंजय सिंह, डॉ सतीश कुमार, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी गण एवं अतिथि प्राध्यापक संघ के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

SKJ Law College


कार्यक्रम में विषय प्रवेश डॉ विपिन कुमार राय ने किया।
मंच संचालन आयोजन समिति के संयोजक उप-कुलसचिव श्री उमा शंकर दास, एवं धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज निरीक्षक डॉ प्रमोद कुमार ने किया।