Headlines

केंद्रीय पथ मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार को 13585 करोड़ की योजनाओं की सौगात भेंट की,गांधी सेतु का उद्घाटन किया

SKJ Law College
Advertisements

Patna 7 June : आज बिहार को 13585 करोड़ की योजनाओं की सौगात मिली. केंद्रीय पथ मंत्री नितिन गडकरी ने हाजीपुर में योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन बिहार को समर्पित किया . कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल .हुए
सीएम नीतीश कुमार ने की नितिन गडकरी की प्रशंसा की और इथेनॉल उत्पादन की स्वीकृति के लिए धन्यवाद दिया.
इथेनॉल उत्पादन की सीमा अनलिमिटेड करने की मांग की. हाजीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में
गांधी सेतु के जीर्णोद्धार के लिए PM को धन्यवाद किया और कहा ‘बिहार में गंगा नदी पर 17 पुल बनाए जा रहे हैं’. ‘बिहार में 2005 से पहले सड़कों का बुरा हाल था’. ‘हम लोगों ने सड़कों पर 54 हजार करोड़ खर्च किया’.

SKJ Law College

दशकों से जर्जर महात्मा गांधी सेतु के कंक्रीट स्ट्रक्चर को हटा कर स्टील स्ट्रक्चर लगाने का काम पूरा हुआ और आज उद्घाटन के साथ यह देश का दूसरा सबसे लंबा स्टील ब्रिज बन गया। अब उत्तर बिहार से पटना पहुंचना और सुगम हो गया है।

बिहार में 17 आरओबी का निर्माण की पहले और 7 और नए आरओबी का निर्माण किया जाएगा. महात्मा गांधी सेतु का निर्माण 1972 में शुरू हुआ, 1982 में दो लेन और 1987 में दो लेन का शुरू हुआ, 2017 में इसके सुपर स्ट्रक्चर का काम शुरू हुआ, आज दोनों लेन पूरा हुआ है- नीतीश कुमार, सीएम

SKJ Law College
SKJ Law College


केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा “2024 तक अमेरिका के बराबर बिहार में सड़कों का विस्तार करूंगा और मैं जो कहता हूं वह पूरा करूंगा”. सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बेहतर सड़कें बनेंगी और बिहार का विकास होगा और उद्योग लगेंगे

SKJ Law College

केंद्रीय पथ मंत्री नितिन गडकरी ने कहा ‘महात्मा गांधी का जीर्णोद्धार मेरा सपना था’. ‘सपना अब पूरा होने पर मुझे बेहद खुशी है’. ‘यहां पर एक बार मैं भी जाम में फंसा था’. ‘यह हिंदुस्तान का सबसे लंबा स्टील ब्रिज है’. ‘2024 में गंगा पर नए ब्रिज का करेंगे उद्घाटन’.

Historical Gandhi Setu in 2020


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा नितिन गडकरी दूसरे विश्वकर्मा हैं, आज बिहार में डेढ़ लाख करोड़ का काम चल रहा है, सिमरिया से लाखो तक बायपास बनाने की की जरुरत है.

पशुपति पारस ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की नीयत सही है, इसलिए बिहार और देश में विकास का काम हो रहा है.

#Gandhisetu #Nitishkumar #NitinGadkari