Headlines

‘वैक्सीन वाले चचा ‘(ब्रह्मदेव मंडल)-दुनिया का अनोखा मामला-एक व्यक्ति 12 डोज वैक्सीन ,अब आत्महत्या की धमकी

Shaheed Diwas
Advertisements

दुनिया में इस तरह का अकेला मामला जो भारत में मधेपुरा (बिहार) के एक शख्स ने कर दिखाया .कोरोना आने के बाद दुनिया परेशान थी इलाज और वैक्सीन ढूढ़ने में. वैक्सीन आने के बाद एक डोज वैक्सीन के लिए भटक रहे थे पर इन्होने जो किया वो चौंकाने वाला है.मधुबनी बिहार के एक शख्स जो सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर ब्रह्मदेव मंडल हैं, ने स्वास्थ्य विभाग को गुमराह कर एक दो डोज वैक्सीन नहीं बल्कि पुरे 12 डोज ले लिए.

Shaheed Diwas


मंडल बड़े ख़ुशी से बताते हैं -“मुझे लगा कि यह मेरे सामान्य स्वास्थ्य में मदद कर रहा है,” उन्होंने एक समाचार पत्र को फोन साक्षात्कार में कहा। “मेरी पीठ दर्द में सुधार हुआ है, मेरी सामान्य कमजोरी में सुधार हुआ है, और मेरी भूख में सुधार हुआ है।”
उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पहली खुराक 13 फरवरी को पुरैनी पीएचसीमें मिली थी, और तब से वह रुके नहीं हैं। उन्होंने पॉकेट नोटबुक में प्रत्येक जैब की तारीख और स्थान दर्ज किया है। उनका नौवां शॉट, उन्होंने कहा, 24 सितंबर को दोपहर 12:32 बजे था। मधेपुरा जिले के कलाशन के एक अस्पताल में।

Shaheed Diwas
Brahmdeo Manda Madhepura Bihar

इस कारनामे को कैसे किया – बिहार के ब्रह्मदेव मंडल का कहना है कि आधार कार्ड का उपयोग करने के बाद पंजीकृत नौ शॉट्स मिले। अतिरिक्त डोज प्राप्त करने के लिए, उन्होंने अपनी पत्नी के फोन नंबर और मतदाता पहचान पत्र का उपयोग किया।
बाद में इस घटना के खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनपर प्राथमिकी दर्ज कराया है.


अब ब्रह्मदेव मंडल ने सरकार को आत्महत्या करने की धमकी दी है.यदि सरकार उनपर मुकदमा चलाती है तो अपनी जान दे देंगे. 84 साल के ब्रह्मदेव मंडल ने प्रधानमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने और अपने ऊपर लगे आरोपों से उन्हें मुक्त करने की भी अपील की है.पत्नी निर्मला देवी ने पुलिस पर अपने पति को अपराधी की तरह परेशान करने का आरोप लगाया है. ‘वैक्सीन वाले चचा ‘ उनका नया नाम है इस नाम से जाने जाते हैं अब.

#vaccinewalechcha #madhepura #biharnews #covidvaccine

ये भी पढ़ें – आईएएस श्रीनाथ के,सफलता की अविश्वसनीय और आकर्षक कहानी Journey with Railway Wi-Fi to Civil Services

भारत के शतरंज खिलाड़ी भरत सुब्रमण्यम देश के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर

CES 2022 -TCL NxtWear Air और Leiniao Air स्मार्ट ग्लास

International Arrival Guidelines India-भारत आने पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन

ICC महिला विश्व कप 2022: भारतीय टीम की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अत्यधिक सुरक्षित मर्सिडीज मेबैक कार Mercedes MaybachS650 Guard

Tap Water Electric Heater: सेकंडों में गर्म पानी चाहिए तो लगाइये मिनी वाटर हीटर