Headlines

Vidya Bharti उत्तर बिहार की प्रांतीय समिति की बैठक मुजफ्फरपुर में सम्पन्न, संगठनात्मक मुद्दों पर हुआ मंथन

Vidya Bharti उत्तर बिहार की प्रांतीय समिति की बैठक मुजफ्फरपुर में सम्पन्न Vidya Bharti उत्तर बिहार की प्रांतीय समिति की बैठक मुजफ्फरपुर में सम्पन्न
Advertisements

Muzaffarpur 2 January : Vidya Bharti विद्या भारती उत्तर बिहार की प्रांतीय समिति की बैठक 2 जनवरी 2026 को लोक शिक्षा समिति बिहार, मुजफ्फरपुर कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा और मार्गदर्शन दिया गया।

Vidya Bharti विद्या भारती उत्तर बिहार

Vidya Bharti उत्तर बिहार की प्रांतीय समिति की बैठक मुजफ्फरपुर में सम्पन्न
Vidya Bharti उत्तर बिहार की प्रांतीय समिति की बैठक मुजफ्फरपुर में सम्पन्न

विद्या भारती उत्तर बिहार की प्रांतीय समिति की बैठक दिनांक 02 जनवरी 2026 को प्रांतीय कार्यालय लोक शिक्षा समिति बिहार, मुजफ्फरपुर में सम्पन्न हुई। बैठक से पूर्व आयोजित वंदना सभा में माननीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री ख्यालीराम जी एवं माननीय प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री रामप्रकाश प्रसाद जी ने की। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रांतीय समिति की इस बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश मंत्री डॉ. सुबोध कुमार जी, प्रदेश सह मंत्री डॉ. नेहा राज जी, श्री अंकज जी, डॉ. ललित किशोर जी सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ममता जी, कार्यालय प्रमुख श्री प्रशांत जी तथा सभी कार्यालयीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें भविष्य की गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।