Headlines

जिले के पांच युवा Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026 के लिए चयनित, राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे विचार

जिले के पांच युवा Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026 के लिए चयनित, राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे विचार जिले के पांच युवा Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026 के लिए चयनित, राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे विचार
Advertisements

Muzaffarpur 9 January : Viksit Bharat Challenge Track के तहत जिले के युवाओं का चयन Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2026 के लिए हुआ है। 9 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित प्रतिभागी।

Viksit Bharat Young Leaders Dialogue

जिले के युवाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दिया है। Viksit Bharat Challenge Track के अंतर्गत जिले से मोहम्मद रेहान अहमद, प्रिया स्नेहा, दीपक गुप्ता, आदित्य सौरव और पूजा भार्गव का चयन किया गया है। इस चयन के माध्यम से इन्हें आगामी Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2026 में देश के विकास, नीति निर्माण और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।

जिले के पांच युवा Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026 के लिए चयनित, राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे विचार
जिले के पांच युवा Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026 के लिए चयनित, राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे विचार

चयनित सभी प्रतिभागी 9 से 12 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह आयोजन पहले राष्ट्रीय युवा महोत्सव (NYF) के रूप में जाना जाता था, जिसे वर्ष 1995 से स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता रहा है। वर्ष 2025 से इसे पुनर्गठित कर Viksit Bharat Young Leaders Dialogue का स्वरूप दिया गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, नीति संवाद और विकसित भारत @2047 की दृष्टि से जोड़ना है। 29वां NYF–VBYLD 2026 युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले रहे हैं।

चयनित प्रतिभागियों में सकरा प्रखंड से MY Bharat Youth Volunteer पूजा भार्गव का चयन ‘आत्मनिर्भर भारत – Make in India, Make for the World’ थीम के अंतर्गत हुआ है। अपने चयन पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और धैर्य का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना में नारी शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और जब भारत का कार्य वैश्विक स्तर पर पहचान बनाएगा, तभी देश वास्तविक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेगा।

Viksit Bharat Young Leaders Dialogue VBYLD के अंतर्गत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रतिनिधियों के चयन हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जो चार प्रमुख ट्रैकों—सांस्कृतिक एवं नवाचार ट्रैक, विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, डिज़ाइन फॉर भारत ट्रैक और सामाजिक उपयोग हेतु हैक ट्रैक—में संचालित हुईं। इन ट्रैकों के आधार पर बिहार राज्य से कुल 72 युवाओं का चयन किया गया, जो 8 जनवरी 2026 को नई दिल्ली पहुँचे।

राष्ट्रीय मंच पर ये युवा अपने विचार, प्रस्तुतियां और नवाचार साझा करते हुए राज्य और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास, राष्ट्रीय सहभागिता को बढ़ावा देना और रचनात्मक सोच के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना है।