Headlines

कौन हैं मुजफ्फरपुर की Solar Didi जिन्हे पीएम मोदी ने रातों-रात मशहूर कर दिया?

कौन हैं मुजफ्फरपुर की Solar Didi जिन्हे पीएम मोदी ने रातों-रात मशहूर कर दिया? कौन हैं मुजफ्फरपुर की Solar Didi जिन्हे पीएम मोदी ने रातों-रात मशहूर कर दिया?
Advertisements

Muzaffarpur 1 September : आइये जानते हैं मुजफ्फरपुर की Solar Didi के संघर्षों की कहानी जिन्हे पीएम मोदी ने रातों-रात मशहूर कर दिया.

मुजफ्फरपुर की Solar Didi

मुजफ्फरपुर की Solar Didi

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा प्रखंड की रहने वाली देवकी देवी आज पूरे इलाके में Solar Didi “सोलर दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। कभी हालात ऐसे थे कि परिवार के पास खाने तक के पैसे नहीं होते थे और उनके पति की नौकरी भी छूट गई थी। इस कठिन समय में जीविका योजना की जानकारी ने उनके जीवन को नई दिशा दी और यहीं से बदलाव की शुरुआत हुई।

पीएम मोदी ने की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड में देवकी देवी की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देवकी देवी जैसी महिलाएं समाज की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारतीं और नए रास्ते बनाती हैं।

SKJ Law College

यही नहीं, देवकी देवी ने 5 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री से मुलाकात भी की थी और अपनी आपबीती साझा की थी। इस अनुभव का जिक्र खुद प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में किया, जिसके बाद से मुजफ्फरपुर की सोलर दीदी पूरे देश में चर्चा का विषय बन गईं।

कर्ज लेकर लगाया सोलर पंप

देवकी देवी ने 10% ब्याज पर कर्ज लेकर सोलर पंप लगवाया और सिंचाई का काम शुरू किया। उनकी यह पहल अब सौ से ज्यादा किसानों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है।

SKJ Law College

जहां डीजल पंप से एक घंटे में लगभग 200 रुपये खर्च करने पर मुश्किल से एक कट्ठा खेत सींचा जाता था, वहीं सोलर पंप से मात्र 100 रुपये में 2 से 3 कट्ठा खेत आसानी से सींचे जा सकते हैं। इससे किसानों को कम लागत में सिंचाई का विकल्प मिला और उनकी फसल उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई।

प्रेरणा बनीं Solar Didi “सोलर दीदी”

आज देवकी देवी सौ से ज्यादा किसानों के 50 एकड़ से ज्यादा खेतों की सिंचाई करवा रही हैं और सालाना एक लाख रुपये से अधिक कमा रही हैं। धीरे-धीरे गांव के लोग उन्हें प्यार से Solar Didi “सोलर दीदी” कहकर पुकारने लगे।

उनकी मेहनत और जज्बे ने उन्हें महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना दिया है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मंच से उनका नाम लिया, तो वे रातों-रात मशहूर हो गईं।