मुजफ्फरपुर जिला स्कूल में 1st Ramjapan Rai Memorial Kho-Kho Tournament का भव्य उद्घाटन
April 24, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 24 April : मुजफ्फरपुर जिला स्कूल में 1st Ramjapan Rai Memorial Kho-Kho Tournament का उद्घाटन हुआ। 32 टीमों की भागीदारी, सेमीफाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे।
1st Ramjapan Rai Memorial Kho-Kho Tournament
आज मुजफ्फरपुर जिला स्कूल के प्रांगण में प्रथम रामजापन राय मेमोरियल खो-खो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर तिरहुत प्रमंडल के उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा श्री राजेंद्र सर, जिला स्कूल मुजफ्फरपुर के प्राचार्य जीबुझा, मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश मणि तथा मुजफ्फरपुर जिला खो-खो संघ के सचिव बलराम प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा श्री राजेंद्र सर एवं प्राचार्य जीबुझा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय रामजापन राय (जिला स्कूल के शारीरिक शिक्षक) की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिले की कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं, जिससे प्रतियोगिता में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना हुआ है। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए निर्णायक की भूमिका में मोहम्मद शेताब खान, अभिजीत कुमार, अमित कुमार, अनुपम कुमारी, अनुप्रिया, सिमरन कुमारी, सुशांत किरण एवं दीपु कुमार उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का अगला चरण:
कल सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
बालक वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबले इस प्रकार हैं:
प्रथम सेमीफाइनल – मध्य विद्यालय सकरी सरैया बनाम पुलिस टीम चिल्ड्रेन हाई स्कूल
द्वितीय सेमीफाइनल – जिला स्कूल बनाम डीएवी बखरी स्कूल
नेपाल में होने वाली 12th International Karate Championship के लिए बिहार के 20 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन https://t.co/iwioGQsOyJ #Muzaffarpur #karate pic.twitter.com/4kbc9rKv0q
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 23, 2026
बालिका वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबले इस प्रकार हैं:
प्रथम सेमीफाइनल – मध्य विद्यालय हरपुर बनाम बुद्धा वर्ल्ड गर्ल्स स्कूल
द्वितीय सेमीफाइनल – मध्य विद्यालय सकरी सरैया बनाम खेलकारी मुजफ्फरपुर
स्वर्गीय रामजपन राय के परिवार की ओर से उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू देवी, पुत्र गौरव कुमार (प्रतियोगिता आयोजन अध्यक्ष) तथा पुत्रवधू संगीता कुमारी भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सभी ने स्व. रामजपन राय के योगदान को याद करते हुए खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों को सराहा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all