Muzaffarpur 30 July : आज दिनांक 30 07 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में 1st Lal Bhai Memorial Boys Football League प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए मैच यंग बॉयज फुटबॉल टीम और अमित इलेवन फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसमें अमित इलेवन फुटबॉल टीम एक गोल से विजय प्राप्त किए।
1st Lal Bhai Memorial Boys Football League
पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है।
आज का मैच यंग बॉयज फुटबॉल टीम और अमित इलेवन फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अश्वनी खत्री, कार्यकारी सचिव सुनील सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, श्री राम नरेश ईश्वर , कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू , मुहम्मद नाजिर,राम बाबू चौधरी, सुरेश महतो ,अभिषेक कुमार के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।

खेल के शुरुआत से ही दोनो टीमों के द्वारा काफी तेज और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। अमित इलेवन टीम के द्वारा दवाब बनाया गया के जर्सी नंबर 10 युग ने खेल के 5 वे मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल कर टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए ।
1st Lal Bhai Memorial Boys Football League
मध्यांतर तक अमित इलेवन की टीम एक शून्य से आगे थी। मध्यांतर के बाद दोनो टीमों के खिलाड़ियों के द्वारा काफी तेज खेल का प्रदर्शन किया। सेकंड हाफ में अमित इलेवन के डिफेंडर के द्वारा डी एरिया में हैंड करने के कारण यंग बॉयज के पक्ष में पेनल्टी किक निर्णायक द्वारा दिया गया जिसमें यंग बॉयज के जर्सी नंबर 9 साहिल द्वारा पेनल्टी किक को बाहर मार दिया ।आज के खेल में गलत खेल के कारण यंग बॉयज टीम के जर्सी नंबर 11 नितिन और अमित इलेवन के जर्सी नंबर 20 रौशन और जर्सी नंबर 17 प्रणेश को निर्णायक के द्वारा पिला कार्ड दिखाया गया। खेल के अंत में अमित इलेवन फुटबॉल टीम ने यंग बॉयज फुटबॉल टीम को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित किया।खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में मणिराज दीपक कुमार ,राकेश पासवान एवम मुहम्मद सलाउद्दीन के द्वारा किया गया।
Muzaffarpur Football Academy फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में https://t.co/3QCQNmUvb5 #Muzaffarpur #goltoo pic.twitter.com/cXpnNJpaSL
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 28, 2024
टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने की दिनांक 04 08 24 को किंग कोबरा ए टीम और मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के बीच फाइनल संध्या 4 बजे से स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में मुकाबला खेला जाएगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।