Muzaffarpur 3 November : K.N. Sahay Cricket Tournament महाविद्यालय के संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जारी द्वितीय के• एन• सहाय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के तीसरे दिन की समाप्ति के उपरांत मीडिया प्रभारी अभिषेक सोनू ने बताया कि आज का प्रथम मैच जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के बिच खेला गया जिसमें डीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 134 रन बनाए और जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी ने 5 विकेट के नुकसान पर 19 ओवर में 135 रन बनाकर डीसीए को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया मैन ऑफ द मैच आदित्य राज को दिया गया। जिसने शानदार 75 रन बनाया बनाया।

K.N. Sahay Cricket Tournament दूसरा मुकाबला बबलू इलेवन और टाउन क्रिकेट क्लब दरभंगा के बीच
दूसरा मुकाबला बबलू इलेवन और टाउन क्रिकेट क्लब दरभंगा के बीच खेला गया जिसमें दरभंगा ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 74 रन बनाए जवाब में बबलू 11 क्रिकेट क्लब 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया मैन ऑफ द मैच दिवाकर झा को दिया गया।

Inter School Athletics Muzaffarpur २४वीं जिला अंतर विद्यालय सह ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटनhttps://t.co/7bwKJyMVKF pic.twitter.com/4lGY06dM97
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 3, 2023
दोनों टीमों के मैन ऑफ द मैच को महाविद्यालय प्रबंधन समिती के संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार एवं प्राचार्य डॉ• सुशील कुमार सिंह के हाथों सम्मानित किया गया। ग्रुप ए का सेमीफाइनल मुकाबला 7 नवंबर को बबलू 11 क्रिकेट एकेडमी और जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायेगा।
स्कोरर अमृत रंजन, कमेंटेटर आदित्य कुमार एवं अंपायर की भूमिका में सन्नी कुमार वर्मा एवं मनोज कुमार रहें।
#cricket #news #Muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।