Varanasi 10 January : वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 72nd Sr. National Volleyball Championship में बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने शिरकत की। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
72nd Sr. National Volleyball Championship in Varanasi में कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय
बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति और वॉलीबॉल एसोसिएशन के पैट्रन प्रो. दिनेश चंद्र राय ने वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में आयोजित 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में आयोजन समिति के विशेष अनुरोध पर शिरकत की।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन 4 जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, वाराणसी के प्रमंडलीय आयुक्त श्री एस. रामालिंगम, महापौर श्री अशोक तिवारी, श्री अभिमन्यु सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

खेल समारोह के बाद वरिष्ठ मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के सिगरा स्थित आवास पर पधारे। यहां कुलपति प्रो राय ने उनका हार्दिक स्वागत किया। इस आत्मीय पारिवारिक मुलाकात के दौरान दोनों ने बिहार एवं उत्तर प्रदेश में शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में विकास पर चर्चा की।
B.R.A. Bihar University छात्रों को बड़ी राहत: ऑनलाइन फीस भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क हुआ समाप्त https://t.co/aVSxoI6b5j @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/cFiwaC3gUS
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 9, 2026
इस अवसर पर कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने आयोजन समिति की इस भव्य आयोजन के लिए सराहना करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षिक एकता को भी मजबूत करता है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा मिल रहा है, जो युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय है। इस तरह के आयोजन से खेलो के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ेगी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।