Headlines

91st Bihar Athletics Championship 2025 में मुजफ्फरपुर एथलेटिक्स टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन

91st Bihar Athletics Championship 2025 में मुजफ्फरपुर एथलेटिक्स टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन 91st Bihar Athletics Championship 2025 में मुजफ्फरपुर एथलेटिक्स टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन
Advertisements

Patna 14 July : 91st Bihar Athletics Championship 2025 ९१वीं बिहार जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में मुजफ्फरपुर एथलेटिक्स टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन.

91st Bihar Athletics Championship 2025

मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स टीम ने 10 से 13 जुलाई 2025 तक पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित ९१वीं बिहार जूनियर एवं सीनियर Bihar Athletics Championship में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में द्वितीय स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया. 63 सदस्य टीम में कुल 46 से पदक 10 स्वर्ण, १९ रजत,17 कांस्य पदक जीत कर राज्य में नया कृतिमान स्थापित किया. पदको की संख्या पिछले स्टेट चैंपियनशिप के 33 पदक की तुलना में 39 परसेंट अधिक यानी 46 पदक हैं. इस ऐतिहासिक सफलता में मुख्य रूप से खिलाड़ियों वह प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ एवं स्वामी विवेकानंद क्रिया एवं योग संस्थान द्वारा आयोजित एक महीने के विशेष प्रशिक्षण शिविर व लंगट सिंह कॉलेज मैदान में संस्थान द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का है.

91st Bihar Athletics Championship 2025 में मुजफ्फरपुर एथलेटिक्स टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन
91st Bihar Athletics Championship 2025 में मुजफ्फरपुर एथलेटिक्स टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन

अंडर 20 बॉयज और अंडर 23 बॉयज आयु वर्ग में मुजफ्फरपुर ने टीम चैंपियनशिप जीती जबकि अंडर 20 गर्ल्स, अंडर 23 गर्ल्स और पुरुष वर्ग में उपविजेता बनी. इसके अलावा 11 खिलाड़ियों ने चौथा स्थान प्राप्त किया जो बहुत कम अंतर से पदक से चूक गए.

91st Bihar Athletics Championship 2025 में मुजफ्फरपुर एथलेटिक्स टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन
91st Bihar Athletics Championship 2025 में मुजफ्फरपुर एथलेटिक्स टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन

टीम को तैयार करने में प्रशिक्षक चंद्र भूषण कुमार, संतोष कुमार एवं अभिजीत आनंद की अहम भूमिका रही. वहीं चयन समिति अध्यक्ष श्री आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम का कार्य भी अत्यंत प्रशंसनीय रहा. टीम में वैसे खिलाड़ी शामिल है जो बेहद साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठ भूमि से आते हैं जिनकी मेहनत और लगन से ही यह शानदार उपलब्धि हासिल हुई.

श्री मृत्युंजय कुमार सिंह सचिव मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक संघ एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट जिन्होंने प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व किया, ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. श्री राम प्रमोद राम अध्यक्ष जिला अतिथि संघ में भी टीम की सफलता पर गर्व व्यक्त किया.

डॉ संजय सिन्हा (भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्ति) एवं स्वामी विवेकानंद की क्रिया एवं योग संस्थान के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि एथलेटिक्स सभी खेलों की जननी है और यह उपलब्धि हमारे जमीनी खेल विकास की सच्ची परिणति है. श्री संदीप कुमार सिंह, श्री शरद कुमार झा, श्री संजीत कुमार ओझा, मोहम्मद शमशाद, श्री अनिल कुमार सिंह उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष ने मुजफ्फरपुर में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक निर्माण की मांग दोहराई ताकि स्थानीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन और भी बेहतर हो सके और जिले में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सके.

श्री अनिल कुमार सिंह भारतीय एथलेटिक्स टीम के पूर्व टीम मैनेजर एवं जिला एथलेटिक संख्या संरक्षक ने भी टीम को शुभकामनाएं दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की.

You may also like to read..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *