Headlines

Muzaffarpur Crime News : बाइक लुटेरे गिरोह का उद्भेदन, बाइक के साथ-साथ शातिर अपराधी हिरासत में

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 11 June : बाइक लुटेरे गिरोह का उद्भेदन 6 से भी ज्यादा बाइक के साथ-साथ शातिर अपराधी हिरासत में फौजी रोशन रंजन और गार्ड विनोद पासवान से मंगलवार की रात को सदर थाना के अंतर्गत बाइक लूट ली गई थी. लूटी बाइक की तलाश में सदर थाना और मनियारी थाना ने एक साथ कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया.

गुरुवार की देर रात मनियारी थाना इलाके से दर्जनों लूटी गई बाइक बरामद किए गए साथ में 7 शातिर बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया.


आज इन शातिर अपराधियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पिछले 4 दिनों में कई बाइक की लूट हुई थी सदर थाने से लेकर मनियारी थाने के बीच में.

Shaheed Diwas


मुजफ्फरपुर में हाई स्पीड बाइक की संख्या बढ़ गई है और बीच सड़क पर लहरिया मारकर चलाने की घटनाएं भी बढ़ गई है. इन शातिर अपराधियों से पुलिस ने छानबीन कर रही है और पूछताछ कर रही है.

Shaheed Diwas

लूटी गई बाइक को रीमॉडल कर थोड़ी बहुत फेरबदल कर उसे कुछ आने पौने दामों में आसपास के जिलों या नेपाल में बेच दिया जाता है. क्योंकि कागजातों की जांच सघन रूप से होती नहीं है. बिना पेपर वाली गाड़ियां भी सड़क पर सरपट दौड़ती रहती हैं जिन्हे देखने वाला कोई नहीं होता है.

#Muzaffarpurnews