www.goltoo.in

Muzaffarpur Crime News : आमगोला चिकन दुकान के स्टाफ को गोली मारने की घटना में कोई सुराग नहीं

June 11, 2022 | by Goltoo

Screenshot_20220611-090141

Muzaffarpur 11 june : गुरुवार देर रात काजी मोहम्मदपुर थाना के आमगोला में चिकन दुकान के स्टाफ को गोली मारने की घटना हुई थी. काजी मोहम्मदपुर पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले.

गौरतलब है कि आम गोला रोड में ओरियंट क्लब के नजदीक चिकन दुकान के स्टाफ रोहित कुमार को देर रात 11:00 बजे के बाद गोली मारी गई थी. गोली मारने की घटना हुई थी.कथित रूप से बुलेट सवार बदमाशों ने रोहित को गोली मारी थी. जिसकी FIR शुक्रवार को दर्ज की गई है. FIR में अज्ञात काले रंग के बुलेट सवार को आरोपित बनाया गया है.

काजी मोहम्मदपुर थाना के जमादार विष्णुदेव सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आईसीयू में भर्ती रोहित कुमार से बयान दर्ज किया. डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है और गोली निकाल दी है, पर डॉक्टरों ने रोहित को 72 घंटे की निगरानी में रखा है काजी मोहम्मदपुर पुलिस ने आमगोला ओरियंट क्लब के इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला.

ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे में रात के वीडियो या फोटो अच्छे नहीं आते हैं .लोग सस्ते कैमरे के कारण अच्छी गुणवत्ता वाले कैमरा नहीं लगाते हैं जिसके कारण इमेज या वीडियो अच्छी नहीं आती है तो पहचान पाना या रजिस्ट्रेशन के नंबर को निकाल पाना मुश्किल होता है. सीसीटीवी लगाए तो अच्छी क्वालिटी अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगाए जिससे कि आपको घटनाओं के बारे में सही से जानकारी मिल सके.

काजी मोहम्मदपुर पुलिस ने दुकानदार और उसके स्टाफ से भी छानबीन की पर किसी ने किसी से दुश्मनी होने की बात नहीं स्वीकार की .

RELATED POSTS

View all

view all