Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 June : सोशल मीडिया के माध्यम से कर बंद करने का आह्वान किया गया था. विवादित बयान पर नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ प्रदर्शन सड़कों पर उतर आए. देशभर में विवादित बयान पर प्रदर्शन. रांची में भी प्रदर्शन उग्र हो गई और पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी.

अफवाहों से बचे और बिना सोंचे समझे किसी मैसेज को फॉरवर्ड न करें

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद रांची में उग्र प्रदर्शन Social media image

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद रांची में उग्र प्रदर्शन हुआ जिसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. महावीर मंदिर के पास पत्थरबाजी की गई मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शन बैनर और पोस्टर लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने लगे. रांची में विधायक की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई और फोटो जर्नलिस्ट की स्कूटी को भी तोड़ दिया गया.रांची में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

Advertisements


मुजफ्फरपुर में नेशनल हाईवे 28 पर स्थित मदरसा के पास मुस्लिम समाज के लोगों ने भी जमकर प्रदर्शन और सरकार विरोधी नारेबाजी की प्रदर्शनकारी करने वालों ने बताया कि पैगंबर की शान में कोई बगावत करें हमें बर्दाश्त नहीं हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. यह भी बताया कि हम लोगों को कल ही सोशल मीडिया के जरिए बिहार बंद रखने की जानकारी दी गई थी.


एक सुन सुनियोजित तरीके से पूरे देश भर में नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल के विवादित बयान के विरोध में बंद और प्रदर्शन का आयोजन किया गया. सोशल मीडिया में व्हाट्सएप फेसबुक पर पोस्ट कर इसकी जानकारी को फैलाया गया जिससे लोग एकजुट होकर सड़क पर उतरे.

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.