Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 14 June भारत सरकार के केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा गिरिराज सिंह फैंस क्लब द्वारा रक्तदान वीरों को होटल जेके रेसिडेंसी के सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा हर वर्ष रक्तदान करना एक महान कार्य है। इससे कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। यह एक नेक काम है। यह निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में जारी रहेगा।

Social media image Cabinet Minister Giriraj Singh

वही उन्होंने कहा कि देशभर में रक्तदान हेतु नाको, रेडक्रास जैसी कई संस्थाएँ लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है परंतु इनके प्रयास तभी सार्थक होंगे, जब हम स्वयं रक्तदान करने के लिए आगे आएँगे और अपने मित्रों व रिश्तेदारों को भी इस हेतु आगे आने के लिए प्रेरित करेंगे।


अन्य वक्ताओं में हेक्योर एग्रो प्लांट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत पूरी दुनिया द्वारा रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदान के प्रति भ्रांतियां दूर कर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है।

Advertisements
Social media image Cabinet Minister Giriraj Singh

अनिल कुमार ने कहा कि आज भी कई देशों में आकस्मिक परिस्थितियों में लोगों को सरलता से रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता है। कहा कि रक्तदान महादान के महत्व को जन-जन समझें। रक्त देने में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। रक्त देना जीवन रक्षा और पुण्य का काम है।

Social media image Cabinet Minister Giriraj Singh


क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि पिछले कई वर्षों से क्लब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता आ रहा है और जितने भी रक्त वीर हैं उनको धन्यवाद देने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित जाता है।

short news


वही क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने बताया कि रक्त वीरों में चंदन कुमार, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद कलाम, राजू रंजन, महेश बाबू, मोहन प्रसाद सिंह, विकास कुमार, सुनील कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, कमलेश कुमार, सुधीर कुमार, गौरव कुमार, शुभेंदु शेखर, शशांक कुमार, कुणाल कुमार, रूपेश कुमार भारतीय, विजय कुमार पांडे, मनी पुष्प, रौशन कुमार आदि शामिल थे। इन सभी को सम्मानित कर इनके रक्तदान करने जैसे हौसले को सलाम किया गया।अन्य वक्ताओं में पवन कुमार सिंह, अधिवक्ता सुनील कुमार उर्फ शंभू, राजा बाबू आदि शामिल थे।

#GirirajSingh #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.