www.goltoo.in

Bihar Crime News : छपरा में एक नई नवेली दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

June 15, 2022 | by Goltoo

BeFunky-collage (88)

छपरा में एक नई नवेली दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की

Chhapra 15 June : बिहार के छपरा में एक नई नवेली दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और गहने लेकर फरार हुई . छपरा वार्ड नंबर 1 के 29 वर्षीय संतोष दास की शादी 23 अप्रैल को दिगवा दुबौली के सिमरन कुमारी के साथ गोपालगंज के थावे मंदिर में हुई थी. 2 महीने के अंदर संतोष दास की हत्या कर दी गई.

बताया जाता है कि प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की. छपरा के भगवान बाजार के अजायबगंज मोहल्ले में यह घटना हुई है. पड़ोस में शादी के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया है. अपने प्रेमी को रिश्तेदार बता कर घर में बुलाया और पड़ोस की शादी के दौरान संतोष दास की हत्या कर उनके शव को पंखे से लटका दिया और सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई.

संतोष के परिजनों ने जानकारी दी कि संतोष को पत्नी पर शक था किसी से बात करने का.पुलिस छानबीन कर रही है अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

#Chhapranews #Chappra

RELATED POSTS

View all

view all