Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 June : मुजफ्फरपुर में भी अंततः आंधी और बारिश शुरू की शुरुआत हो गई. पटना मौसम विभाग ने 2 घंटे पहले चेतावनी जारी की थी सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान आदि इलाकों में अगले 2 से 3 घंटे में मेघगर्जन और बारिश होगी.

मुजफ्फरपुर के लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. अब देखना होगा यह राहत कितने देर तक मिलती है. मौसम विभाग ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि मॉनसून अब प्रवेश करने वाला है वैसे हर बरसात के बाद मुजफ्फरपुर के लोगों की उत्सुकता बढ़ जाती है. उत्सुकता का कारण है मुजफ्फरपुर में चल रहे नालों का निर्माण और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे जिसमें छड़ लगाकर छोड़ दिए गए हैं. निर्माण कार्य तय सीमा पर नहीं हो पाया है. इस वजह से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है.

खासकर व्यवसाय के इलाकों में बरसात के कारण व्यवसाय संभव नहीं होता है. जो वह इस बार पहले से ही संभव नहीं हो पा रहा है. बेतरतीब निर्माणों को लेकर मुजफ्फरपुर में शाम 7:30 पर जोरदार आंधी आई और धूल भरी आंधी आई.

Advertisements

वैसे भी मुजफ्फरपुर प्रदूषित शहरों में अव्वल नंबर पर रहता है. इसलिए यहां चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर भी सड़कों पर धूल ही धूल होता है जो आंधी के कारण बवंडर के रूप में आकाश की ओर उठ जाता है. जिसकी फोटो भी शेयर कर रहा हूं साथ में वीडियो भी है. उसके 10 मिनट बाद ही बरसात की फुहार होने लगती है. २० मिनट से वर्षा जारी है और रुक रुक कर मेघगर्जन भी ही रहे. फिलहाल कुछ समय के लिए मुजफ्फरपुर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिल गई है.

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.