www.goltoo.in

Patna Delhi Air Ticket Fare : आज का अधिकतम भाड़ा 27 हजार रहा

June 17, 2022 | by Goltoo

BeFunky-collage (63)

Patna 17 June : बिहार में हो रहे अग्निपथ भर्ती स्कीम के विरोध में जारी हिंसा के कारण 200 से भी ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल किया गया. आज दिनभर जारी हिंसा में 60 से भी ज्यादा बोगियों और 11 इंजनों को आग के हवाले कर दिया गया जिससे रेल परिचालन बाधित रहा पूरे बिहार में.

आवश्यक कार्यों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों में से कुछ ने पटना एयरपोर्ट से पटना दिल्ली के एयर टिकट की जानकारी ली तो आज के हवाई टिकट की अधिकतम राशि 26900 के बराबर थी जो अंतिम फ्लाइट की रात के 8:00 बजे के बाद जाती है. किसी आवश्यक कार्यों से दिल्ली जाना था उनमें से कुछ लोगों ने इतनी राशि देकर भी टिकट लिए और अपनी यात्रा को पूरा किया.

विस्तारा की अंतिम फ्लाइट 8:50 पर पटना से जाती है. इसकी कीमत 26900 रही. आज एयर इंडिया के फ्लाइट की कीमत लगभग 17000 तक गई. लगभग जितनी हवाई यात्रा की कीमत होती है उसे 2 से 3 गुना ज्यादा कीमत लेकर लोगो ने टिकट लिए. आज हवाई कंपनियों ने भी आपदा में अवसर में खूब पैसे बटोरे.

इनमें से कई यात्रियों को तो टिकट भी नहीं मिले या उतनी रकम के टिकट को नहीं खरीद पाए. पटना या बिहार से दिल्ली जाने वाली जाने वाले यात्रियों के लिए समस्या और बढ़ गई है. ट्रेनों के रद्द रहने और हवाई टिकट में उछाल आने से दिल्ली जाने में परेशानी हो सकती है.

#PatnaDelhiFlight #Airticket #Biharnews

RELATED POSTS

View all

view all