Headlines

Muzaffarpur Rail News : 21 ट्रेन कैंसिल, बीच रास्ते सफर समाप्त टिकट रिफंड लेने के लिए जद्दोजहद

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 21 June : कल भारत बंद और चक्का जाम के कारण मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगभग 3000 लोगों ने टिकट कैंसिल कराया. आज भी मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली 21 ट्रेनों को कैंसिल रखा गया है . 40 लाख रुपए से अधिक की टिकट कैंसिल हुई. मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन की निगरानी ड्रोन से भी की गई. मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी और एसएसपी भी रेलवे जंक्शन पर निगरानी रखे थे.

SKJ Law College
मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी और एसएसपी भी रेलवे जंक्शन पर निगरानी रखे थे.

आज कैंसिल कुछ ट्रेनों में लिछवी एक्सप्रेस, जयनगर अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस, जयनगर अमृतसर सरजू जमुना, रक्सौल आनंद विहार सद्भावना, समस्तीपुर मुजफ्फरपुर पैसेंजर, नरकटियागंज पैसेंजर, रक्सौल पैसेंजर, भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध एक्सप्रेस अवध आसाम, मुजफ्फरपुर पाटलिपुत्र पैसेंजर, जयनगर पटना जयनगर इंटरसिटी, दानापुर रक्सौल एक्सप्रेस, समस्तीपुर सोनपुर समस्तीपुर डेमू . मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन की निगरानी ड्रोन से भी की गई.


अगर आपकी यात्रा बीच सफर में समाप्त हुई है, अग्निपथ विरोध आंदोलन के कारण तो आपको 3 महीने भी इंतजार करने पड़ सकते हैं आपकी रद्द राशि को वापस लेने में. यात्रा समाप्त के बाद टिकट वापस करने की जद्दोजहद, काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

SKJ Law College

रेल यात्रियों को टिकट रिफंड लेने के लिए टीडीआर फॉर्म भरी जाती है. उसके साथ आपको टिकट भी जमा करने पड़ेंगे. टिकट के रिफंड के लिए टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट यानी टीडीआर फॉर्म भरकर जिसमें अपनी को जानकारियों को टिकट काउंटर पर देना होगा और तुरंत वापस शायद नहीं मिले. रेल जांच करेगी और तब आपको टिकट के पैसे वापस करेगी. कुछ ट्रेनों की स्टेटसआप कैंसिल देख सकते हैं पर कई ट्रेनों को कैंसिल नहीं दिखाया जा रहा है ऑनलाइन जिस वजह से टिकट के पैसे लेने में परेशानी हो सकती है.

#ticketrefund #railnews #Muzaffarpurnews