Headlines

Shree Ramayan Yatra Express Bharat Gaurav Tourist Train मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 25 June : श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस 19 रात/20 दिन की यात्रा पर पिछली मंगलवार को दिल्ली से रवाना की गई थी । श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस के गंतव्य स्थानों के नाम हैं अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, कांचीपुरम और रामेश्वरम। श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस की टूर कॉस्ट है फर्स्ट एसी के लिए 1.25 लाख रुपये और सेकेंड एसी के लिए 98,000 रुपये . इस ट्रेन से लगभाग 7500 किलोमीटर की यात्रा पूरी की जाएगी.


श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस सीतामढ़ी और जनकपुर होते हुए कल देर रात मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस के श्रद्धालुओं का स्वागत सोनपुर रेल मंडल और मुजफ्फरपुर जंक्शन के अधिकारीयों ने किया. मुजफ्फरपुर में कई यात्री सवार भी हुए. यात्रियों को दी जानेवाली सुविधाओं से अवगत कराया गया. ट्रेन यहाँ से पाटलिपुत्र होते बक्सर के लिए रवाना हुई.

SKJ Law College


गौरतलब है की श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस पहली निजी पर्यटक ट्रेन है. इसे भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के नाम से भी जाना जाता है. इसकी सुरक्षा ससब के जवान कर रहे. पूरी यात्रा में विभिन्न भाषाओँ में राम भजन की गूंज रही. यात्रिओं के अनुसार इस ट्रेन में आप भारतीय होने का गर्व महसूस करेंगे. इस ट्रेन से भगवन राम से जुड़े तीर्थ स्थानों के दर्शन कराये जा रहे हैं.

SKJ Law College
SKJ Law College


यह ट्रेन आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जा रही है . पिछली मंगलवार को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए खुली ट्रेन. इस ट्रेन से भगवन राम से जुड़े तीर्थ स्थानों के दर्शन कराये जा रहे हैं.


पिछली मंगलवार को सफदरजंग रेलवे
स्टेशन से खुली ट्रेन, अयोध्या नंदीग्राम होते हुए जनकपुर पहुंची. वहां से सीतामढ़ी में पुनौराधाम के दर्शन करते हुए कल रात मुजफ्फरपुर पहुंची.


श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस में कई अन्य सुविधाएं भी हैं.जैसे की एक इलेट्रॉनिक डिजिटल बेल्ट आपकी पहचान के साथ दी जा रही है. सभी तरह के शाकाहारी भोजन की व्यवस्था है.

#Bharatgauravtrain #ShreeRamayanYatra #Ramayanyatraexpress