Bihar News
Advertisements

Goraul Viashali 28 June : वैशाली जिले के गोरौल में एक साइबर कैफे संचालक की दुकान के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई. मुजफ्फरपुर से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है गोरौल. एक साइबर कैफे संचालक की दुकान के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई. दिनदहाड़े हुई इस हत्या से गोरौल बाजार में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए.

गोरौल बाजार के स्टेशन रोड में स्थित है साइबर कैफे. साइबर कैफे संचालक का नाम विकास कुमार है. मृतक विकास कुमार के पिता का नाम गोपाल सिंह है. किसी आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. आज सवेरे पर दो लोग दुकान में आए और कुछ देर बहस के बाद गोलियों की आवाज सुनाई पड़ी. लोग समझते उससे पहले विकास पर फायरिंग करते हुए दोनों बदमाश बाहर भागने में सफल हो गए.

साइबर कैफे संचालक की दुकान के अंदर गोली मारकर हत्या

विकास की मृत्यु कुर्सी पर बैठे-बैठे ही हो गई. घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद है जिसे पुलिस देख कर छानबीन कर रही है. बताया जाता है किसी घटना को लेकर गवाही की बात सामने आ रही है जिसमें एक पक्ष विकास की गवाही नहीं देने को कह रहा था पर विकास गवाही देने के लिए राजी था. कुछ वर्ष पहले कोई विवाह को लेकर विवाद की बात बताई जा रही है स्थानीय लोगों के द्वारा.

Advertisements

मुजफ्फरपुर से 25 किलोमीटर दूर और वैशाली जिले के गोरौल स्टेशन रोड में साइबर कैफे संचालक गोपाल सिंह के पुत्र विकास कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बिहार में अपराधी बेलगाम हैं हथियार लेकर घूमते रहते हैं पर किसी को इसकी परवाह नहीं है. कल भी एक पूर्व मुखिया की हत्या शिवहर जिले में हो गई थी. हर दिन कहीं न कहीं अवैध हथियारों से हत्या हो रही है पर उसे रोकने वाला कोई नहीं है. जब किसी की मर्जी होती है किसी की हत्या करने में सफल हो जाता है .

#Crimenews #Biharnews #Goraulnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.