Sports
Advertisements

Muzaffarpur 6 July :अंडर- 16 जिला क्रिकेट लीग में आरव क्रिकेट एकेडमी की पहली जीत
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 16 जिला क्रिकेट लीग में आरव क्रिकेट एकेडमी ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को 39 रनों से हरा कर पूर्ण अंक हासिल की।

अनिरुद्ध डे ने शानदार 68 रन अपनी टीम के लिए बनाएं


आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरव क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 177 रन बनाए जिसमें अनिरुद्ध डे ने शानदार 68 रन अपनी टीम के लिए बनाएं वही प्रियांशु ने 20,अल्तमस ने 24,आयुष ने 23 एवं साजीद ने 10 रन बनाए।+

100 Hot Sports Items


गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से राजन ने 2,जावेद ने 1,मोहित ने 1 एवं कोमल ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Advertisements


जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट की पूरी टीम 28 ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से बल्लेबाजी करते हैं जावेद ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली वही रोशन ने 30 रन अपनी टीम के लिए बनाएं। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 138 रन पर ही सिमट गई।


गेंदबाजी में आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अनिरुद्ध डे ने 3,साजीद ने 3 एवं आकर्षण ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

100 Hot Sports Items


आज के मैन ऑफ द मैच आरव क्रिकेट एकेडमी के अनिरुद्ध डे को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया।
आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं आदित्य कुमार थे वहीं स्कोरर की भूमिका में राजकुमार एवं आर्यन थे।


कल का मैच: दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी बनाम क्लासिक क्रिकेट एकेडमी

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.