Muzaffarpur News
Advertisements

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी तिरंगामय हुआ मुजफ्फरपुर. इन अवसरों पर मुजफ्फरपुर में एक चाय वाले की खूब चर्चा हो रही है. चाय वाले का देश प्रेम और उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति दीवानगी देखने लायक है.

Muzaffarpur 16 August : मुजफ्फरपुर के चाय वाले का देश प्रेम और पीएम मोदी के प्रति दीवानगी. आपने एमबीए चाय वाले को तो मशहूर होते देखा है, हमारे मुजफ्फरपुर शहर में भी एक प्रसिद्द चायवाले हैं. आइये बताते हैं उनके बारे में. पूरे देश में प्रसिद्ध आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी तिरंगामय हुआ मुजफ्फरपुर.

इन अवसरों पर मुजफ्फरपुर में एक चाय वाले की खूब चर्चा हो रही है. चाय वाले का देश प्रेम और उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति दीवानगी देखने लायक है. मुजफ्फरपुर ब्रह्मपुरा के अशोक कुमार जो घूम घूम कर चाय बेचते हैं अपने शरीर पर पेंटिंग क.र जिसे पेंट करने में 2 से 3 घंटे लग जाते हैं. देश के प्रति दीवानगी और जूनून झलकता है. देश प्रेम से ओतप्रोत उनके शरीर पर कुछ न कुछ संदेश लिखा होता है. जैसे कि हर घर तिरंगा यात्रा के दिन उनके शरीर पर लिखा था हर घर तिरंगा. उनसे बातचीत करने पर उन्होंने अपनी दीवानगी जताई थी प्रधानमंत्री मोदी के प्रति और उनकी इच्छा है कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने हाथों से चाय पिलाएं. स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्होंने शरीर पर पेण्ट कर लिखा आज़ादी के ७५ वर्ष की शुभकामनायें.

मुजफ्फरपुर में एक चाय वाले की खूब चर्चा हो रही


जिधर भी अशोक निकलते हैं शरीर पर पेंटिंग लेकर लोग उन्हें घेर लेते हैं और फोटो लेने की होड़ लग जाती है. रामदयालु सिंह कॉलेज में हर घर तिरंगा यात्रा के दिन तो हर घर तिरंगा लिखा था उनके शरीर पर और स्वाधीनता दिवस के दिन में 75 वर्ष आजादी किस शुभकामनाएं लिखकर निकले थे और लोगों की सुर्खियां बटोर रहे थे .

Advertisements
जिधर भी अशोक निकलते हैं शरीर पर पेंटिंग लेकर लोग उन्हें घेर लेते हैं और फोटो लेने की होड़ लग जाती है.

अपने देश प्रेम को दिखाकर अशोक, शरीर पर ही पेण्ट नहीं करते हैं बालों के डिजाइन भी भारत के नक्शे की तरह बनाते हैं. जैसा कि हम सभी जानते हैं मुजफ्फरपुर के ही सुधीर कुमार गौतम ने क्रिकेट के मैदान में शरीर पर तिरंगे का तिरंगे जैसा पेंट कर बालों में भारत का नक्शा बनाकर और पीठ पर 10 तेंदुलकर लिखकर दुनिया भर में क्रिकेट के प्रतीक बन गए हैं.आज विश्व में क्रिकेट खेलेजाने वाले देश उन्हें जानते हैं.

#chaiwala #mbachaiwala #muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.