Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 August : मुजफ्फरपुर में फिर हुई भिड़ंत एमआईटी छात्र और पुलिस के बीच बरसों बाद.
बुधवार को मुजफ्फरपुर में एमआईटी के छात्रों और पुलिस लाइन के जवानों के बीच भिड़ंत घंटों होती रही झड़प. इसके बाद पुलिस जवानों ने एमआईटी के छात्रावासों में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कई छात्रों को पकड़कर पुलिस ले गई. इसमें एक छात्र ने स्वीकार किया कि उसने रिवाल्वर छीना था जवान से. वरीय पुलिस अधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक भी एमआईटी परिसर में पहुंचकर छात्रों और जवानों को को समझाने बुझाने का काम किया.

हॉस्टल में छापेमारी के बाद छात्र आसपास के मोहल्लों में छिप गए खुद को बचाने के लिए. गौरतलब है कि एमआईटी छात्रों और पुलिस जवानों के बीच घंटों भिड़ंत हुई लक्ष्मी चौक से लेकर पुलिस लाइन के बीच जिसमें एक जवान ने आरोप लगाया कि उसकी रिवाल्वर छीनी गई है. बाद में एक छात्र ने स्वीकार किया कि उसने रिवाल्वर छीना था. रिवाल्वर छीनने वाला छात्र समस्तीपुर का रहने वाले बताया जा रहा है.

छापेमारी में पुलिस को एमआईटी हॉस्टल में हॉकी स्टिक्स और लोहे के रोड मिले हैं. हंगामा करने वाले छात्रों को पकड़कर पुलिस ले गई अन्य हमलावरों की पहचान वीडियो में माधयम से की जा रही है. पुलिस ने छानबीन छानबीन शुरू कर दी है. ऍमआईटी परिसर में हंगामे के बाद छात्रों के परिजन परेशान हो गए. गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही 26 साल पुराने मामले में ऍमआईटी के छात्रों को दोषमुक्त किया गया.

Advertisements

#Mitmuzaffarpur #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.