Headlines

मुजफ्फरपुर सड़क दुर्घटना में दो की मौत

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 26 September : मुजफ्फरपुर में हुए दुर्घटना में एक होमगार्ड जवान और एक मासूम की मौत हो गई . पहली घटना यादव नगर इलाके में एक होमगार्ड जवान की ट्रक से कुचलने के बाद मौत हो गई. 52 वर्षीय अरुण कुमार सिंह जो धनौर के रहने वाले थे, को एक ट्रक ने कुचल दिया. स्थानीय लोगों ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक ड्राइवर भागने में सफल हो गया.

Shaheed Diwas

घटना के बाद मृतक होमगार्ड जवान को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों के मेडिकल कॉलेज पहुँचने पर चीख-पुकार मच गई. मृतक अरुण कुमार सिंह बिजली विभाग में कार्यरत थे. ऑफिस से बाहर सड़क पर निकलने के बाद ही ट्रक ने कुचल दिया. होमगार्ड के कमांडेंट त्रिलोकनाथ झा ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई.

Shaheed Diwas
Advertising Banner


दूसरी घटना कच्ची पक्की के शेरपुर के पास की है. शेरपुर वन विभाग के कार्यालय के समीप नेशनल हाईवे क्रॉस करते समय एक टैंकर ने एक महिलाऔर उसके मासूम बच्चे को कुचल दिया. 4 वर्षीय अमन कुमार मां के साथ सड़क पार कर रहा था इसी बीच एक तेज टैंकर ने दोनों को कुचल डाला. बच्चे की मां भी गंभीर रूप से घायल पर बच्चे की मौत हो गई अस्पताल ले जाते समय. इस इलाके में दोनों रहते थे और बीबीगंज इलाके के एक स्कूल में छोटा मासूम पड़ता था जिसे लेकर वह प्रतिदिन ऑटो से लौटती थी इसी दौरान ऑटो से उतरकर सड़क पार करने के दौरान टैंकर ने कुचल दिया दोनों को, जिससे मासूम की मौत हो गई.