Headlines

Motijheel Muzaffarpur की हालत बदतर

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 27 September : नवरात्रा की शुरुआत हो गई है दुर्गा पूजा की धूमधाम पूरे शहर में है और मोती झील की हालत उतनी ही बदतर हो गई है. मुजफ्फरपुर नगर निगम दुर्गा दुर्गा पूजा के समय नाला का निर्माण करा रही है. नाला निर्माण के कारण सड़कों पर पानी के कारण स्थिति बजबजा रही है, चलना मुश्किल है लोगों का सड़क पर. मोतीझील के व्यवसायी महीनों से चल रहे नगर निगम के निर्माण और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कारण परेशान हैं.

Shaheed Diwas

मोतीझील के वव्यवसायिओं के व्यवसाय में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है नगर निगम के बेतरतीब निर्माणों से. अब पूजा का समय आ गया है और नाला निर्माण भी शुरू हो गया है. कॉलेजिएट स्कूल के के तरफ नाला का निर्माण किया जा रहा वह भी बेतरतीब तरीके से. नाला का पानी निकाल कर दूसरे तरफ फेंका दिया जा रहा है और जल जमाव हो गया है. गंदगी से परेशान हैं व्यवसाई भी और आने जाने वाले भी.

महीनों से बजबजाती स्थिति के कारण व्यवसाय तो पहले से चौपट है. अब त्योहारों के समय में भी लगता है उन पर आफत आने वाली है. पूजा के त्योहार के समय साल भर की कमाई कर पाते हैं कपड़ा व्यवसाई मोती झील के. मोती झील एक बड़ा मार्केट है कपड़ों के मामले में. आसपास के जिलों से भी लोग खरीदारी करने आते हैं.

कुछ महीनों से नगर निगम के निर्माण के कारण आना-जाना मुश्किल रहा है मोतीझील इलाके में. आप सभी बताएं क्या उचित है इस समय में इस तरह के निर्माण करना नगर निगम के द्वारा.

#motijheelmuzaffarpur 3nagarnigammuzaffarpur 3muzaffarpur