Sports
Advertisements

Muzaffarpur 1 October : बिहार राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू. 10 वी बिहार राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता स्थानीय संत जेवियर स्कूल, गौशाला रोड में शुरू हुई। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि रामदयालु सिंह महाविद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. रवि शंकर कुमार व संत जेवियर स्कूल के प्राचार्य आमोद कुमार दत्ता के द्वारा किया गया। साथ मे बिहार राज्य बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव सरवर अली,टेक्निकल चेयरमैन अमरदीप कुमार और बिनय कुमार,शम्स तबरेज खान, रणप्रताप जयसवाल, राजदीप एवम विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। मंच संचालन शारिरिक शिक्षक करूणेश कुमार ने किया।

आयोजन सचिव श्री विनय शंकर ने बताया कि इस चैंपियनशिप के बालक वर्ग में 16 टीम और बालिका वर्ग मे 10 जिले की टीम ने भाग लिया है। मैच सुबह 07 बजे से 11 बजे एवम शाम 04 बजे से रात्रि 08 बजे तक चलेगी।
चैंपियनशिप का उद्घाटन मैच बालक वर्ग में सासाराम बनाम दरभंगा के बीच खेला गया। जिसमें रोहतास ने दरभंगा को 35 -22 से परास्त किया।

मैच परिणाम बालक वर्ग – पटना ने नवादा को 45-27 से, भागलपुर ने औरंगाबाद को 39 – 28 से,

Advertisements

बालिका वर्ग में पटना ने दरभंगा को 25-11से, भागलपुर ने नवादा को 22 -18 से,सारण ने गया को 19-15 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

#biharbasketball #basketball #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.