www.goltoo.in

Muzaffarpur Subroto Cup Football: अंडर-15 और अंडर-17 में DPS कांटी की शानदार जीत, जिला स्तर पर दिखा फुटबॉल का रोमांच

June 27, 2026 | by Goltoo

subrata

Muzaffarpur 27 June : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित Muzaffarpur Subroto Cup Football प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल कांटी ने अंडर-15 में टाई-ब्रेकर और अंडर-17 में 6-0 से जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया।

Muzaffarpur Subroto Cup Football

स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में शनिवार को स्कूल गेम्स के अंतर्गत मुजफ्फरपुर जिला सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के असगर हुसैन, वरिष्ठ खिलाड़ी अंकित कुमार, रोहन कुमार, राजा कुमार, करण कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Muzaffarpur Subroto Cup Football
Muzaffarpur Subroto Cup Football

प्रतियोगिता के अंडर-15 वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) कांटी और विद्यांचल स्कूल, पुलिस लाइन मुजफ्फरपुर के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला टाई-ब्रेकर से हुआ। टाई-ब्रेकर में डीपीएस कांटी ने 3-2 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

डीपीएस कांटी की ओर से सावन कुमार, लव कुमार और प्रशांत कुमार ने सफल गोल किए, जबकि विद्यांचल स्कूल की ओर से रोहित कुमार और विशंभर कुमार ने गोल दागे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में शानदार खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया।

Muzaffarpur Subroto Cup Football
Muzaffarpur Subroto Cup Football

वहीं अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल, कांटी ने मुखर्जी सेमिनरी स्कूल पर पूरी तरह दबदबा बनाते हुए 6-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। डीपीएस के लिए सुमित कुमार ने 8वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद नितेश कुमार ने 12वें और 31वें मिनट में दो गोल दागे। यज्ञ कुमार ने 14वें मिनट, मिथलेश कुमार ने 25वें मिनट तथा टीम ने कुल छह गोल कर शानदार जीत अपने नाम की।

आज के मुकाबलों में राकेश कुमार पासवान, सुरेश महतो एवं वीरेंद्र कुमार यादव ने निर्णायक (रेफरी) की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का सफल संचालन खेल अधिकारियों एवं फुटबॉल संघ के सहयोग से संपन्न हुआ।

RELATED POSTS

View all

view all