World News
Advertisements

Beijing 27 June : China PLane Crash – चीन की राजधानी बीजिंग में एक छोटा विमान CITIC टॉवर (चाइना जुन) से टकरा गया। हादसे के बाद इलाके को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है, जबकि हताहतों को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

China PLane Crash Beijing की सबसे ऊंची इमारत से टकराया

चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार शाम एक छोटा विमान शहर की सबसे ऊंची इमारत CITIC टॉवर (चाइना जुन) से टकरा गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व आपातकालीन सेवाओं ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया।

China PLane Crash Beijing  की सबसे ऊंची इमारत से टकराया
China PLane Crash Beijing की सबसे ऊंची इमारत से टकराया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 6 बजे जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद देखा गया कि एक छोटा विमान ऊंची इमारत से टकरा गया, जिससे भवन के ऊपरी हिस्से के शीशों को नुकसान पहुंचा और मलबा नीचे सड़क पर गिरा। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आसपास की सड़कों को बंद कर दिया और लोगों को वहां से हटा दिया।

Advertisements

CITIC टॉवर, जिसे चाइना जुन के नाम से भी जाना जाता है, 108 मंजिला गगनचुंबी इमारत है और बीजिंग की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल है। यह चीन के प्रमुख सरकारी स्वामित्व वाले समूह CITIC Group का मुख्यालय है।

फिलहाल चीनी अधिकारियों ने China PLane Crash में किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दुर्घटना के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं किया गया है। जांच एजेंसियां विमान के उड़ान मार्ग और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो सामने आए, जिनमें इमारत से मलबा गिरता दिखाई दिया। हालांकि बाद में स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी और कई ऑनलाइन पोस्ट भी हटा दिए गए।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.