Headlines

Women’s U19 T20 Trophy याशिता सिंह की शानदार शतकीय पारी के बदौलत बिहार ने नागालैंड को विशाल अंतर से हराया.

SKJ Law College
Advertisements

Patna 7 October : WOMENS UNDER 19 T20 TROPHY याशिता सिंह याशिता सिंह की शानदार शतकीय पारी के बदौलत बिहार ने नागालैंड विशाल अंतर से हराया. याशिता सिंह (नाबाद 138 रन, 60 गेंद,20 चौका, 6 छक्का) की शानदार शतकीय पारी के दम पर बिहार ने वीमेंस अंडर19टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में नागालैंड के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 214 रन बना कर 215 रन का लक्ष्य दिया है।

SKJ Law College


बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रनों का लक्ष्य दिया. 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 214 रन बनाए. बिहार की पारी में यशिता सिंह का शानदार शतक भी है. यशिता सिंह की शानदार 138 रनों की पारी जो 60 गेंदों में बनाई गई थी, की बदौलत बिहार ने नागालैंड को 215 रन का लक्ष्य दिया.बिहार की तरफ से बल्लेबाजी में निष्ठा ने 34 रन बनाया, ममता कुमारी पटेल विकेटकीपर ने 14 रन बनाया , आर्या 16 रन बनाकर नाबाद रही है.


यशिता के शानदार 138 रनों 60 गेंदों पर, की बदौलत बिहार ने 214 रन बनाए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर. बिहार के सबसे सबसे लंबी साझेदारी कुमारी निष्ठा और यशिता के बीच हुई जो 121 रनों की थी और केवल 71 गेंदों पर. नागालैंड की टीम 20 ओवरों में 70 रन ही बना सकी 7 विकेट के नुकसान पर कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सका.

नागालैंड की तरफ से इलुनेउले ज़ेलिआंग में जो विकेटकीपर हैं 15 रन बनाए,विपनी ने 11 रन बनाया बिपिला (कप्तान) ने 11 रन, कहुंगज़ुले ने भी 11 रन बनाएं, इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 2 अंकों तक भी नहीं पहुंच पाया. बिहार की तरफ से गेंदबाजी में आर्य ने दो विकेट लिए, कुमारी निशिता, खुशी गुप्ता, सिमरन कुमारी ने एक-एक विकेट हासिल किए, बिहार ने आज के मैच में नागालैंड को दो 144 रनों के विशाल अंतर से हराया.

#cricket #womenscricket #bcci #biharwomensteam