Sports
Advertisements

सीनियर नेशनल टारगेट बॉल चैंपियनशिप में बिहार महिला टीम उपविजेता रही

Mathura 19 October : राष्ट्रीय टारगेट बॉल प्रतियोगिता में बिहार उपविजेता रही. 14 से 18 अक्टूबर को मथुरा उत्तर प्रदेश में आयोजित सीनियर नेशनल टारगेट बॉल चैंपियनशिप में बिहार महिला टीम उपविजेता रही.

बिहार महिला टीम उपविजेता


टारगेट बॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया कि बिहार महिला टीम अपने पूल में प्रथम स्थान पर रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में केरला को 6 5 से हराया। मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 7-2 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। पिछले साल की चैंपियन हरियाणा से बिहार का फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें बिहार को उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा।


टारगेट बॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बिहार टीम बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है जल्द ही इनका सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

Advertisements

उपलब्धि पर निदेशक शारीरिक शिक्षा लंगट सिंह कॉलेज महेंद्र प्रसाद, निदेशक शारीरिक शिक्षा रामदयालु सिंह कॉलेज रविशंकर कुमार, कबड्डी संघ से नवीन कुमार अवध नरेश सिंह, सुपौल सचिव तरुण झा मधेपुरा सचिव दिलीप कुमार बेतिया सचिव प्रमोद कुमार एवं अन्य खेल संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

#targetball #bihartargetball #bihar #sports

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.