Sports
Advertisements

इच्छुक टीमें मिठनपुरा स्थित जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीकरण पत्रिका प्राप्त कर सकते हैं।

Muzaffarpur 20 October : जिला क्रिकेट लीग हेतु पंजीकरण 22 अक्टूबर से. मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के लिए 22 अक्टूबर से 15 नवंबर तक पंजीकरण की तिथि निर्धारित की गई है. इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री उदय शंकर शर्मा ने दी है. उन्होंने बताया कि इच्छुक टीमें मिठनपुरा स्थित जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीकरण पत्रिका प्राप्त कर सकते हैं.

जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री उदय शंकर शर्मा ने बताया कि पंजीकरण के लिए 3500 + 500= 4000 (पंजीकरण शुल्क 3500, पंजीकरण पत्रिका शुल्क 500 रुपया) निर्धारित किया गया है जिसे ड्राफ्ट या चेक ही जमा करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह से जिला अंडर 16 क्रिकेट लीग एवम सीनियर जिला लीग चरणबद्ध शुरू कर दिया जाएगा।

#cricket #muzaffarpur #mdca

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.