Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 12 November : चित्रगुप्त एसोसिएशन की इकाई चित्रांश खेल प्रकोष्ठ के तत्वाधान में तो दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय चित्रगुप्त एसोसिएशन के प्रांगण में खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार एवं वरीय कैरम खिलाडी गोविंद प्रकाश वर्मा आपस में मैच खेल कर किया।।

इस अवसर पर चित्रगुप्त एसोसिएशन के उदय नारायण सिन्हा खेल प्रकोष्ठ के सयोजक राजीव कुमार सिंहा सचिव उत्पल रंजन ,राजेश कुमार सिंहा ,आकाश वर्मा ,सतेंद्र कुमार पिंकु कुमार ,के के श्रीवास्तव, नवल कुमार,विनय कुमार करण अलका वर्मा ,विशंभर प्रसाद, उपस्थित थे ।

प्रतियोगिता के निर्णायक राकेश कुमार सिंहा ने अनुसार पुरुष वर्ग के अजय कुमार मिंटू ने संजय कुमार सिंहा को समीर कुमार ने एस कुमार को संजीव रंजन विनय कुमार कर्ण को गोविंद प्रकाश ने के के श्रीवास्तव को संदीप कुमार ने राजेश कुमार सिंहा को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया 14 से कम की आयु में प्रत्युष राज ने दुर्गेश रतन को एवं एंजेलिन ने माही को हराकर एवं 25 वर्ष से ऊपर वर्ग महिला में ज्योति ने रिया को हराया।।

Advertisements

#Chitraguptaassociation #chitransh #muzaffarpur #news #carrom

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.