Sports
Advertisements

Muzaffarpur 16 November : दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय टारगेटबॉल महिला पुरुष प्रतियोगिता सह चयन प्रतियोगिता स्थानीय लंगट सिंह महाविद्यालय में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न महाविद्यालय के पुरुष वर्ग में 48 एवं महिला वर्ग में कुल 21 खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर ओ पी राय ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया साथ ही अपने संबोधन में खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय राज्य एवम राष्ट्र का नाम अपने प्रदर्शन के द्वारा ऊंचा करने को कहा तथा खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय टीम में चयन को लेकर बधाई दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवम शिक्षेत्तर कर्मचारी के साथ साथ कबड्डी संघ के सचिव अवध नरेश सिंह,विश्वविद्यालय फुटबॉल कोच विजय प्रताप सिंह, टेनिस संघ के सचिव मोहम्मद आरिफ, टारगेटबॉल संघ बिहार के सचिव दिलमोहन झा, कोच गौरव कुमार एवम क्रीड़ा निदेशक महेंद्र प्रसाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किए तथा बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी।

चयनित खिलाड़ी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टारगेटबॉल पुरुष प्रतियोगिता गीतम यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश एवम महिला टीम सविता विश्वविद्यालय चेन्नई तमिलनाडु में बिहार विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनित खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय द्वारा ससमय सूचना दे दी जाएगी।

Advertisements

#targetball #biharuniversity #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.