Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 November : मुजफ्फरपुर के उद्योग विस्तार पदाधिकारी निगरानी के हाथों रंगे हाथों पकडे गए.उद्योग विस्तार पदाधिकारी को बेला स्थित ऑफिस से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के दूसरे किस्त के भुगतान के लिए रिश्वत लेते पकड़ा गया है.


गौरतलब है की उन्होंने करजा थाना क्षेत्र के करजा डीह निवासी नितेश चंद्र रंजन से भुगतान के बदले रिश्चवत की मांग की थी.निगरानी टीम गिरफ्तार कर विस्तार पदाधिकारी हरीश कुमार को विशेष निगरानी कोर्ट में पेश करने पटना ले गई.
नितेश चंद्र ने 17 नवंबर को पटना स्थित निगरानी थाने में प्राथमिकी दी थी जिसके अलोक में एक टीम का गठन किया गया और जाँच में सत्यता पाई गई.

Social Media Image उद्योग विस्तार पदाधिकारी हरीश कुमार


नितेश बुधवार की शाम बेला स्थित उद्योग विस्तार पदाधिकारी हरीश कुमार के ऑफिस पहुँच गए और रुपये देने के दौरान निगरानी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और रुपये भी जब्त कर लिये.
इस रिश्वत के खेल में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. निगरानी की करवाई के बाद कार्यालय से सभी लोग धीरे-धीरे खिसक लिए.

Advertisements

#Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.