Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 November : लंगट सिंह कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमे कौशिकी महिला मिल्क प्रोडक्ट कंपनी लिमिटेड ने भाग लिया। प्लेसमेंट ड्राइव में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर कुल 6 छात्रों का अंतिम रूप से चयन लैब केमिस्ट पद के लिए किया गया. कंपनी की ओर से एचआर , टेक्निकल एवं ओपेरेशन विभाग के प्रमुख विभाग में योग्य छात्राओं के चयन हेतु आए.

उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की इस कॉलेज के छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे.

प्राचार्य प्रो राय ने कंपनी के अधिकारियों का स्वागत करते हुए स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से साक्षात्कार में उपस्थित होकर अपनी योग्यता का परीक्षण करने का आह्वान किया. कंपनी के एच आर हेड श्री रजनीश चौधरी ने बताया की कुल 33 छात्र लिखित परीक्षा में शामिल हुए जिसमे 22 का साक्षात्कार लिया गया और 6 का अंतिम रूप से चयन किया गया.

Advertisements

मौके पर कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के हेड प्रो जफर अहमद सुलतान, कंपनी प्रतिनिधि श्री विनीत कुमार तथा श्री मनोज कुमार, डॉ नवीन कुमार, विभाग के डॉ एसएच फैजी, डॉ पंकज चौरसिया, डॉ कल्पना कुमारी, डॉ अजय कुमार गुप्ता, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

#muzaffarpur #lscollege #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.