www.goltoo.in

लंगट सिंह कॉलेज मैदान में एल एस कॉलेज ब्लू बनाम रेड के बीच एक मैच का उद्घाटन राज्यसभा सांसद द्वारा

November 27, 2022 | by Goltoo

9bfb7a24-d94f-41df-a9c7-435ae8fba499

Muzaffarpur 27 November : लंगट सिंह कॉलेज मैदान में एल एस कॉलेज ब्लू बनाम एल एस कॉलेज रेड के बीच एक मैच का उद्घाटन राज्यसभा सांसद प्रो अखिलेश प्रसाद सिंह और प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने किया तथा दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. मैदान पहुंचाने पर सांसद प्रो सिंह का स्वागत रणजी खिलाड़ी चिरंजीवी ने पुष्प गुच्छ देकर किया वही भारती क्लब के संजय वर्मा (अंशु) ने पुष्प गुच्छ देकर एलएस कॉलेज के प्राचार्य श्री ओमप्रकाश राय का स्वागत किया।

अपने सम्बोधन में पूर्व मंत्री माननीय श्री अखिलेश सिंह ने कहा कि एल एस कॉलेज के जीर्णोधार तथा इस ऐतिहासिक विरासत को बचाने के लिए किसी भी प्रयास के लिए वो हर समय तत्पर रहेंगे. उन्होंने कॉलेज के चतुर्दिक विकास के लिए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय द्वारा किए जा रहे अथक प्रयास के लिए उनकी सराहना करते हुए कहा की उनके प्रयासों से एलएस कॉलेज हर क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति कर रहा है. इसी कड़ी में मैदान की विधिवत रखरखाओ पर भी चर्चा हुई.

मौके पर प्रो टीके डे, महेंद्र प्रसाद,संजय कुमार(अंशु), सचिन कुमार ,जय प्रकाश,सुमित विमल,दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे.

#muzaffarpur #lscollege #news

RELATED POSTS

View all

view all