Sports
Advertisements

Muzaffarpur 6 December :

अखिल भारतीय चतुर्भुज कप फुटबॉल टूर्नामेंट मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस स्टेडियम में खेला जा रहा है. 6 दिसंबर को तीसरे दिन जमालपुर और बक्सर के बीच मैच खेला गया. आज के मैच का उद्घाटन पूर्व डीएसपी शैलेंद्र कुमार चतुर्भुज कप के अध्यक्ष नंदकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार, आयोजन सचिव राणा कर्मकार, संघ के चेयरमैन असगर हुसैन और पूर्व खिलाड़ी देवेंद्र कुमार, सुनील सिंह द्वारा किया गया.

आज के मैच निर्णायक शशि कुमार सुमन, मोहम्मद सलाम, अस अहमद और अशफाक.

पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी जमालपुर और बक्सर की टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी थी. खेल के दूसरे हाफ में जमालपुर की तरफ से विजेंद्र कुमार ने 80 मिनट में एकमात्र शानदार गोल किया. पहले भी गोल करने के कई मौके आए पर गंवा दिए गए.

Advertisements
g

जमालपुर के निक्की को 78 मिनट में पीला कार्ड दिखाया गया एक चेतावनी के रूप में.जमालपुर के गोलकीपर मोनू कुमार, मोहम्मद फैजल, सुनील ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया. बक्सर की तरफ से भी गोलकीपर प्रीतम कुमार द्वारा अच्छे खेल का प्रदर्शन देखने को मिले. दोनों टीमों के द्वारा रोमांचक और आक्रामक खेल देखने को मिला. जितने भी दर्शक मौजूद थे उनकी नजर गेंद से हट नहीं पा रही थी.

आज के मैच निर्णायक थे शशि कुमार सुमन, मोहम्मद सलाम, अस अहमद और अशफाक. 7 दिसंबर को नेपाल और जमालपुर के बीच मैच खेला जायगा .

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.