www.goltoo.in

प्रोजेक्ट मोनेटिरिंग ग्रुप की बैठक में जिला पदाधिकारी ने ससमय कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण दिए कड़े निर्देश

December 13, 2022 | by Goltoo

7ce3efba-f5bc-458b-8ac5-8c3efb95ad10 (1)

अखाड़ाघाट जीरोमाईल के पास आए दिन जाम और ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने विशेष निदेश देते हुए कहा कि यातायात प्रबंधन सुचारू ढंग से करे।

Muzaffarpur 13 December : मंगलवार को प्रोजेक्ट मोनेटिरिंग ग्रुप की बैठक जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय सभा कक्ष में संबंधित पदाधिकारियों के साथ किया। जिला पदाधिकारी ने सभी कार्य विभागों को पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को निदेश दिया कि ससमय कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें । ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यो में अंचल अधिकारी बोचहाँ द्वारा प्रतिवेदन अभी तक नहीं देने पर उनसे स्पष्टीकरण की पृच्छा की गई।

मोतीपुर बरुराज पथ निर्माण में प्रक्रियाओं को ससमय कार्य पूर्ण कराने का निदेश जिला भू अर्जन पदाधिकारी को दिया गया। अखाड़ाघाट जीरोमाईल के पास आए दिन जाम और ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने विशेष निदेश देते हुए कहा कि यातायात प्रबंधन सुचारू ढंग से करे। उन्होनें नगर निगम आयुक्त की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमिटी का गठन करने का निदेश दिया गया है। जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी और डीएसपी टाउन सदस्य रहेगें। यह कमिटी शहर में ओटो रिक्शा /ई रिक्शा के परिचालन मार्ग निर्धारण कर प्रस्ताव देगें।

प्रोजेक्ट मोनेटिरिंग ग्रुप की बैठक जिला पदाधिकारी समाहरणालय सभा कक्ष

सघन जाँच अभियान चलाने का भी निदेश दिया गया है। लाइसेंस और प्रदूषण जाँच सतत् करने का निदेश दिया गया। स्पष्ट निदेश दिया गया कि शहर के लिए अनुज्ञप्ति प्राप्त वाहन ही शहर में परिचालित रहेंगें। बाहर के लिए वाहन आटो शहर से बाहर परिचालित होगेें। आरसीडी, पुल निर्माण निगम, एनएच, विद्युत विभाग के कार्यो का भी समीक्षा हुई। एलएईओ द्वारा निर्माणाधीन कब्रिस्तान घेराबंदी के कार्यो की भी समीक्षा हुई ।

बैठक में डीडीसी श्री आशुतोष द्विवेदी, नगर आयुक्त श्री नवीन कुमार, अपर समाहर्ता श्री संजीव कुमार, योजना पदाधिकारी श्री बबन कुमार, एसडीओ पूर्वी एवं पश्चिमी ,जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

#dmmuzaffarpur #muzaffarpur #news

RELATED POSTS

View all

view all