Headlines

मुजफ्फरपुर के वार्ड 31 के जीवेश कुमार संदिग्ध रूप से पिछले कई घंटों से लापता,

SKJ Law College
Advertisements
Jeevesh Kumar of Ward 31 of Muzaffarpur is suspiciously missing for the past several hours.

Muzaffarpur 19 December :

मुजफ्फरपुर के वार्ड 31 के पूर्व पार्षद जीवेश कुमार संदिग्ध रूप से पिछले कई घंटों से लापता है. लगभग 1:00 बजे इसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है. उनकी बाइक एक स्टाफ लेकर घर आ गया था उसके बाद वह कहां है कोई पता नहीं चल पा रहा है. उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बता रहा है. उनका टावर का लोकेशन पहले चक्कर – भगवानपुर के आसपास दिखाया फिर लोकेशन आगे की तरफ से दिखा रहा है, पुलिस जांच कर रही है और उनके टावर लोकेशन के हिसाब के मुताबिक ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है.

SKJ Law College
Jeevesh Kumar


परिजनों अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं. पुलिस में शिकायत दर्ज की जा चुकी है. इसकी जानकारी सभी थानों को सूचित कर दिया गया है. काजी मोहम्मदपुर थाना भी कुछ देर पहले नई निवर्तमान पार्षद रूपम कुमारी के घर जांच के लिए पहुंची थी.
जीवेश कुमार के साथियों को जब जानकारी मिली तो घर पर भीड़ इकट्ठे हो गई है. आसपास के सीसीटीवी भी देखी जा रही है. 28 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में नगर निकाय चुनाव भी है.

निवर्तमान पार्षद रूपम कुमारी के पति पूर्व पार्षद जीवेश कुमार पिछले आठ-10 घंटों से लापता है. उनकी खोजबीन की जा रही है. जीवेश कुमार की गिनती ऐसे शख्स में होती है जो बहुत ही मिलनसार हैं और जिनका मोबाइल कभी बंद नहीं होता हैं इस तरह के शख्स की मोबाइल स्विच ऑफ होना संदेह की स्थिति पैदा कर रही है. चुनावी माहौल होने के कारण मामला गंभीर है और उन्हें जल्द खोज निकालने की जरूरत है. 11 बजे तक कोई समाचार नहीं मिला है.

#Muzaffarpur #News